{"_id":"6af85b45f3f8a49c30042739","slug":"video-5-members-of-a-gang-arrested-in-faridkot-while-planning-a-robbery-sharp-edged-weapons-recovered-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में लूटपाट की योजना बनाते गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में लूटपाट की योजना बनाते गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद
जिला फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने गांव ढिलवां कलां के नजदीक लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव हरीनौ निवासी जशनजोत सिंह उर्फ जस्सा, मनप्रीत सिंह उर्फ अरमान, गांव मोड़ निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा, गांव सिरसड़ी निवासी रिंकू उर्फ हनेरी तथा गांव देवीवाला निवासी बंटी सिंह उर्फ काली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई करतार सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव ढिलवां कलां के नजदीक नेशनल हाईवे पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपियों ने अपना गिरोह बनाया हुआ है, जो राहगीरों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है। सूचना के मुताबिक गिरोह के पांचों सदस्य इस समय एक लिंक रोड पर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को तेजधार हथियारों सहित काबू कर लिया। इस संबंध में डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि गिरोह में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा पिछले समय में इनके द्वारा कितनी लूटपाट और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।