{"_id":"6a8e8a97ba5b7a21e4051f3b","slug":"raja-warring-on-akali-bjp-alliance-it-doesn-t-matter-to-us-whether-you-fight-alone-or-together-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाली-बीजेपी गठबंधन पर बोले राजा वड़िंग, 'अकेले लड़ो या साथ, हमें फर्क नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली-बीजेपी गठबंधन पर बोले राजा वड़िंग, 'अकेले लड़ो या साथ, हमें फर्क नहीं'
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:12 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब की जनता बीजेपी और अकाली दल से खफा है। राजा वड़िंग ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी हुई हैं। उन्होंने बीजेपी और अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों दल साथ चुनाव लड़ें या अलग-अलग, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। वड़िंग के मुताबिक, कांग्रेस अपनी राजनीतिक लड़ाई जनता के मुद्दों पर लड़ेगी और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की किसी भी संभावना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।