{"_id":"6a9fbf35e1e45eab830b85f2","slug":"raja-warring-meets-sachin-pilot-discusses-punjab-congress-and-election-preparations-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट से मिले राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस और चुनावी तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट से मिले राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस और चुनावी तैयारियों पर चर्चा
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:24 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की। पायलट के जन्मदिन के मौके पर हुई इस मुलाकात में वड़िंग ने उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। वड़िंग ने पायलट को 8 सितंबर को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, वड़िंग ने पायलट को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया। हालांकि, पायलट ने फिलहाल इस कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाए रखने के संकेत दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।