{"_id":"6a8ee4b29532670b480e6548","slug":"rahul-s-it-report-shows-3-leaders-including-warring-active-on-social-media-while-10-others-remained-inactive-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की IT रिपोर्ट में राजा वड़िंग समेत 3 नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव, 10 रहे निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की IT रिपोर्ट में राजा वड़िंग समेत 3 नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव, 10 रहे निष्क्रिय
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 26 Aug 2026 06:36 PM IST
Link Copied
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस हाईकमान ने अपने वरिष्ठ नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता पर नजर रखना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विशेष आईटी टीम से पंजाब के उन वरिष्ठ नेताओं को लेकर रिपोर्ट तैयार करवाई है, जिनके कंधों पर आगामी चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। इस रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि वरिष्ठ नेता पार्टी हाईकमान के मुद्दों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कितनी गंभीरता से आगे बढ़ाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के 13 वरिष्ठ नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। इनमें से प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के प्रभारी विजय इंदर सिंगला और चुनाव प्रचार समिति के सह-अध्यक्ष एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह ही सक्रिय नजर आए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस एक्सरसाइज के लिए राहुल गांधी के 22 अगस्त को पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को आधार बनाया गया था। आईटी टीम ने देखा कि पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के कार्यक्रम और उनकी स्पीच को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कितना आगे बढ़ाया। रिपोर्ट के अनुसार, राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला और राणा गुरजीत सिंह ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया और उनकी स्पीच को भी आगे बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।