{"_id":"69aa8b1c35d7214ea9088bd7","slug":"punjab-witnesses-heatwave-in-early-march-with-temperatures-nearing-34-c-temperatures-will-rise-further-over-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, तापमान 34°C के करीब; अगले 4 दिन और बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, तापमान 34°C के करीब; अगले 4 दिन और बढ़ेगा पारा
पंजाब में मार्च की शुरुआत के साथ ही गरमी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई है और आने वाले चार दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना है। राज्य में 33.6 डिग्री के साथ रूपनगर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, लुधियाना का 32.2 डिग्री, पटियाला का 33.2 डिग्री, पठानकोट का 31.3 डिग्री, बठिंडा का 32.8 डिग्री, फरीदकोट का 33.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 31.0 डिग्री, फिरोजपुर का 33.3 डिग्री और होशियारपुर का 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया। अन्य शहरों में अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.1 डिग्री, लुधियाना का 15.0 डिग्री, पटियाला का 17.1 डिग्री, बठिंडा का 14.5 डिग्री, फरीदकोट का 14.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 15.4 डिग्री, फिरोजपुर का 13.9 डिग्री और होशियारपुर का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।