{"_id":"6abba874bb47501e6803a97a","slug":"lpu-two-videos-of-the-same-students-raise-questions-bringing-room-number-504-back-into-the-spotlight-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"एलपीयू विवाद में नया मोड़: एक ही छात्राओं के दो वीडियो से उठे सवाल, कमरा नंबर 504 फिर चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू विवाद में नया मोड़: एक ही छात्राओं के दो वीडियो से उठे सवाल, कमरा नंबर 504 फिर चर्चा में
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:42 PM IST
Link Copied
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पिछले दो दिनों से मचे बवाल के बीच दो वीडियो अब पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम हिस्सा बनकर सामने आए हैं। पहले वीडियो में गर्ल्स हॉस्टल-3 के कमरा नंबर 504 में रहने वाली तीन छात्राएं साफ तौर पर कहती दिखाई देती हैं कि उनके कमरे में ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्हें परेशान न किया जाए। लेकिन इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में उन्हीं छात्राओं की ओर से कहा गया कि उन्हें पहले ही बताया गया था कि वीडियो में क्या कहना है और उनके बयान का इस्तेमाल उनकी जानकारी या सहमति के बिना किया गया। इन दोनों वीडियो ने पहले से चल रही अफवाहों और आरोपों के बीच कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों के प्रदर्शन और कथित दुष्कर्म की अफवाहों के बीच विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने एक वीडियो जारी किया। इसमें कमरा नंबर 504 में रहने वाली तीन छात्राओं को सामने लाया गया। विश्वविद्यालय की ओर से इन छात्राओं के बयान को इस बात के समर्थन में रखा गया कि जिस कमरे को लेकर दुष्कर्म की चर्चा चल रही है, वहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई। पहली छात्रा ने कहा कि वे कमरा नंबर 504 में रहने वाली छात्राएं हैं और उनके कमरे में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसने यह भी कहा कि वे पिछले दो महीने से वहां रह रही हैं और पुलिस और छात्रों से उन्हें परेशान नहीं करने की अपील की। दूसरी छात्रा ने भी कहा कि वे पूरे दिन परेशान रही हैं और आगे परेशानी होने पर अपने माता-पिता को बुलाने की बात कही। तीसरी छात्रा ने पुलिस से भी बार-बार कमरे में आने से रोकने की अपील की। वीडियो के अंत में विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ने प्रदर्शन और अशांति को झूठी और मनगढ़ंत अफवाहों से जोड़ते हुए इसे विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।