{"_id":"691436c152e97d53b2062568","slug":"ferozepur-india-gave-12-villages-to-pakistan-to-take-hussainiwala-village-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ferozpur: हुसैनीवाला गांव लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिए बारह गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ferozpur: हुसैनीवाला गांव लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिए बारह गांव
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर का अपना एक अलग और महत्वपूर्ण इतिहास है। 1947 में भारत-पाक बंटवारे के दौरान यह गांव पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था। इस गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि स्थित थी, जिससे इसका भारत के लिए विशेष महत्व था। शहीदों के परिजनों ने 1962 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पत्र लिखकर हुसैनीवाला गांव को वापस लेने की गुहार लगाई। इसके बाद नेहरू सरकार ने पाकिस्तान के साथ हुए समझौते के तहत हुसैनीवाला गांव को भारत में वापस लिया और इसके बदले पाकिस्तान को फाजिल्का के 12 गांव सौंपे। हुसैनीवाला अब भारत के हिस्से में है और यहां भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बीके दत्त और भगत सिंह की माता की समाधि स्थित है। हर साल 23 मार्च को यहां राज्य स्तरीय शहीदी दिवस मनाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।