{"_id":"6a8ec12f5bbf36ac9a05d88f","slug":"chandigarh-dengue-after-swine-flu-dengue-hits-chandigarh-5-patients-found-so-far-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Dengue: स्वाइन फ्लू के बाद चंडीगढ़ में डेंगू की दस्तक, अब तक 5 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Dengue: स्वाइन फ्लू के बाद चंडीगढ़ में डेंगू की दस्तक, अब तक 5 मरीज मिले
मानसून के बीच शहर में स्वाइन फ्लू के बाद अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। चंडीगढ़ में अब तक डेंगू के पांच मरीज सामने आ चुके हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने के साथ मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, जीएमसीएच-32 में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आईसीयू तैयार करने की भी तैयारी चल रही है।बारिश के मौसम में एक साथ दो बीमारियों ने शहर की चिंता बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। चंडीगढ़ में अगस्त तक डेंगू के पांच मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल अक्तूबर तक कुल पांच मामले दर्ज हुए थे। दूसरी ओर, जीएमसीएच-32 में स्वाइन फ्लू के चार मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग ने मच्छरों की रोकथाम के साथ लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। मनीमाजरा, मौलीजागरां, बुडैल और घनी आबादी वाले इलाकों को डेंगू के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।जीएमसीएच-32 में स्वाइन फ्लू के मरीजों को देखते हुए तैयारियां बढ़ा दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।