{"_id":"6aed8f69d888522f3f0d8448","slug":"2-347-cases-of-stubble-burning-in-punjab-fine-of-rs-40-37-lakh-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले, 40.37 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले, 40.37 लाख का जुर्माना
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धान की कटाई के बाद खेतों में लगातार पराली जलाई जा रही है, जिससे वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। दिल्ली की खराब हवा के पीछे भी केवल स्थानीय प्रदूषण ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 4 नवंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने के कुल 2,347 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों को लेकर पर्यावरणीय नियमों के तहत कार्रवाई भी की गई है।रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के मामलों में अब तक 40.37 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 23.05 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। हालांकि, राज्य में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो प्रशासन और पर्यावरण विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।