Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Youths clash after 'Handi-breaking' event during Janmashtami celebrations in Amritsar; video of the brawl goes viral.
{"_id":"6a9bc9cd01d8a3650006591c","slug":"video-youths-clash-after-handi-breaking-event-during-janmashtami-celebrations-in-amritsar-video-of-the-brawl-goes-viral-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में जन्माष्टमी समारोह में हांडी फोड़ने के बाद भिड़े युवक, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में जन्माष्टमी समारोह में हांडी फोड़ने के बाद भिड़े युवक, मारपीट का वीडियो वायरल
अमृतसर के शक्ति नगर इलाके में बीती रात जन्माष्टमी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब हांडी तोड़ने के बाद कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और युवक आपस में भिड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हांडी फोड़ने की रस्म पूरी होने के बाद किसी बात को लेकर युवकों के बीच बहस हो गई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक एक-दूसरे से उलझते रहे।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक आपस में बहस और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल युवकों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।