{"_id":"6a928fae96d075ff200a5b47","slug":"video-nihang-singh-shot-dead-at-rakhar-punya-fair-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रखड़ पुण्या मेले में आए निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रखड़ पुण्या मेले में आए निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या
बाबा बकाला साहिब के रखड़ पुण्या मेले के दौरान शुक्रवार देर रात निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के पुत्र राजा सिंह के रूप में हुई है। उसका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ। शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं।
जानकारी के अनुसार राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में रक्खड़ पुण्णिया मेले में शामिल होने के लिए बाबा बकाला साहिब पहुंचा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबा बकाला चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पुराने विवाद या रंजिश समेत अन्य पहलुओं से भी हत्या की जांच कर रही है। वहीं, परिवार का कहना है कि उन्हें राजा सिंह के किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।