{"_id":"6a9e90d23564dda9c80bdabc","slug":"video-two-smugglers-arrested-in-amritsar-with-five-kilograms-of-heroin-and-15-pistols-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पांच किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पांच किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, तस्करी का यह नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली नशे और हथियारों की खेप से जुड़ा था।
आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय दीपक निवासी गांव रोड़ांवाली और 28 वर्षीय शुभप्रीत सिंह उर्फ शुभ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दीपक वेल्डिंग का काम करता था, जबकि शुभप्रीत सिंह अमृतसर के हॉल गेट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। जांच में सामने आया कि दीपक के कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क थे। ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई खेप को लोकेशन के आधार पर उठाने के लिए उसे पैसे मिलते थे।
पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के तार उत्तरी अमेरिका में बैठे एक विदेशी हैंडलर से भी जुड़े मिले हैं। आगे नशे और हथियारों की सप्लाई की जिम्मेदारी शुभप्रीत सिंह संभालता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।