{"_id":"6a9e8f3c1027716e550d825a","slug":"video-sighting-of-a-drone-near-amritsar-airport-sparks-alarm-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन दिखाई देने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ड्रोन देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित टीमों को अलर्ट किया गया और ड्रोन की गतिविधि को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रोन कहां से आया और इसे कौन संचालित कर रहा था।
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास ड्रोन की मौजूदगी को सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ड्रोन से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।