{"_id":"6abce8f4212376e1be0c47e2","slug":"video-several-schools-in-amritsar-received-threatening-emails-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के कई स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल, पुलिस ने की गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के कई स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल, पुलिस ने की गहन जांच
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधीन चीफ खालसा दीवान स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। डीसीपी ऑपरेशन जुगजराज सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी स्कूल पूरी तरह सुरक्षित हैं।
डीसीपी ने बताया कि धमकी भरी ईमेल का मामला सामने आते ही विभिन्न पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधकों और स्कूल कमेटियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और स्कूल परिसरों की जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई भी सामान्य रूप से जारी है।
पुलिस के साइबर सेल और अन्य जांच टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हैं। ईमेल के आईपी एड्रेस समेत अन्य तकनीकी विवरणों की जांच की जा रही है।
डीसीपी जुगजराज सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर खुद कोई निर्णय लेने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क किया जाए। स्कूल प्रबंधन को पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।