{"_id":"6ac63b28869fdcbde8018c60","slug":"video-seva-sankalp-yatra-taken-out-in-amritsar-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’, सांसद सतनाम सिंह संधू ने थामी ‘सेवा ज्योति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’, सांसद सतनाम सिंह संधू ने थामी ‘सेवा ज्योति’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन काल को समर्पित भाजपा की ओर से अमृतसर में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली गई। यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू और भाजपा अमृतसर जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने की। इस दौरान संधू ने हाथ में ‘सेवा ज्योति’ लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ‘विकसित भारत और विकसित पंजाब’ का संदेश दिया।
सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि गुरु साहिब की पवित्र धरती अमृतसर से सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। भाजपा ‘विकसित भारत’ के साथ पंजाब को भी विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास और सुशासन के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए संधू ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्यमंत्री कार्यालय में सीबीआई की रेड होना प्रदेश के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मिंदगी की बात है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली पार्टी बताती रही है, लेकिन उसके शासन में इस तरह के गंभीर आरोप सामने आना चिंता का विषय है।
संधू ने पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और टारगेट किलिंग का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हत्या और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।