फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hero Men’s Asian Hockey Champions Trophy 2026 arrives at School of Eminence, Chheharta

छेहरटा स्कूल ऑफ एमिनेंस पहुंची हीरो मेन्स एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026

Thu, 22 Oct 2026 06:09 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:09 PM IST
Hero Men’s Asian Hockey Champions Trophy 2026 arrives at School of Eminence, Chheharta
जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली हीरो मेन्स एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 गुरुवार को छेहरटा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस पहुंची। इस दौरान जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, ओलंपियन ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, एडीसीपी एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी का स्वागत किया और उसके साथ सेल्फी ली। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रॉफी को पंजाब के विभिन्न जिलों में ले जाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हॉकी के प्रति प्रोत्साहित करना और पंजाब में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे हॉकी से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने बताया कि हीरो मेन्स एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारत का मुकाबला 29 अक्टूबर को चीन, 30 अक्टूबर को जापान, 1 नवंबर को मलेशिया और 2 नवंबर को दक्षिण कोरिया के साथ होगा। जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे ट्रॉफी गुरदासपुर जिले के लिए रवाना होगी। पंजाब के विभिन्न जिलों में ट्रॉफी के पहुंचने से हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ाने और आगामी प्रतियोगिता के लिए खेल प्रेमियों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: रबी की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को जागरूक कर रहे कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान, 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई की सलाह

22 Oct 2026

सोलन के ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, प्रदेशभर की टीमें ले रही हिस्सा

22 Oct 2026

ऊना: बंगाणा में गेहूं के बीज खरीदने उमड़े किसान, कृषि विक्रय केंद्र पर पहले ही दिन लगी लंबी कतारें

22 Oct 2026

टोहाना के राजकीय कन्या स्कूल में दो शिक्षकों में विवाद

22 Oct 2026

यूपीईएस के 24वें दीक्षा समारोह, बोले सीएम-डिग्री और पैकेज से नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनेगी पहचान

22 Oct 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर 23 में 3 दिवसीय बिजली हड़ताल शुरू, आपूर्ति प्रभावित

22 Oct 2026

गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में 4 नवंबर से शुरू होगी धुलाई की सेवा

22 Oct 2026
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, अजान और हर-हर महादेव की गूंज के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

22 Oct 2026

काशी के नमो घाट पर एयर शो का भव्य आगाज, सुरक्षा और उत्साह का संगम

22 Oct 2026

बदायूं: जिला अस्पताल के बाहर तीमारदार को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर मौत

22 Oct 2026

आजम खां के बहाने मुस्लिम वोट? ओवैसी की दस्तक ने बढ़ाई सियासी चर्चा

22 Oct 2026

अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कई आरोपी गिरफ्तार

22 Oct 2026

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन का विशेष शिविर, चुने गए 30 होनहार खिलाड़ियों को मिली कोचिंग

22 Oct 2026

लुधियाना में 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे की हत्या

22 Oct 2026

Shamli: कांधला के रामलीला मेले में दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज के बाद भिड़े लोग; वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

22 Oct 2026

टीचर के तबादले पर छात्रों का हंगामा, स्कूल पर जड़ा ताला

22 Oct 2026

कानपुर में हनुमंत विहार थाने के बाहर शव रखकर हंगामा, हमीरपुर रोड पर लगा लंबा जाम

22 Oct 2026

बरेली: मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई

22 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में मोबाइल टॉवर तक अवैध तरीके से डाली गई ढाई सौ मीटर विद्युत केबल

22 Oct 2026

काशी में आज पहली बार गंगा के ऊपर दिखेंगे राफेल, जगुआर और तेजस

22 Oct 2026

एयर शो देखने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, बोले- मोबाइल और टीवी पर देखा था विमान

22 Oct 2026

दिल्ली के बलजीत नगर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों-गलियों में बह रहा गंदा पानी

22 Oct 2026

VIDEO: मथुरा से बरेली जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल

22 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने पहुंच रहे देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों से गूंजा ढालपुर

22 Oct 2026

एसपीयू मंडी के नए केंद्रीय छात्र संघ को मिले 10 टास्क, टीचिंग से रिसर्च तक सुधार पर रहेगा फोकस

22 Oct 2026

Video: हजरतगंज थाने के कमरे में श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली से पूछताछ

22 Oct 2026

Video: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन, अयोध्या से पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

Bijnor: रामलीला देखकर लौटी बहन ने भाई का शव फंदे पर लटका देखा, घर में अकेला रहता था 55 वर्षीय कलवा शर्मा; मौत से असमंजस में परिजन

22 Oct 2026

कुल्लू दशहरा के दूसरे दिन सुबह-सवेरे गूंजे ढोल-नगाड़े, अस्थाई शिविरों में शुरू हुई पूजा-अर्चना

22 Oct 2026

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026: ऊना में 31 अक्तूबर से होंगे कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता को मिलेंगे 5 लाख रुपये

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed