Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Gurpratap Singh Wadala reached Akal Takht Sahib regarding the reorganization of the Akali Dal.
{"_id":"6abcd59ab35b93dd9e0d7729","slug":"video-gurpratap-singh-wadala-reached-akal-takht-sahib-regarding-the-reorganization-of-the-akali-dal-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाली दल के पुनर्गठन को लेकर अकाल तख्त साहिब पहुंचे गुरप्रताप सिंह वडाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल के पुनर्गठन को लेकर अकाल तख्त साहिब पहुंचे गुरप्रताप सिंह वडाला
पुनर्जीवित अकाली दल (सुधार लहर) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने पंथ की चढ़दी कला, कौमी एकता तथा शिरोमणि अकाली दल की पुरानी मर्यादा और प्रतिष्ठा की बहाली के लिए अरदास की।
अरदास के बाद पत्रकारों से बातचीत में वडाला ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिख कौम की ऐतिहासिक संस्था है, जिसने पंजाब, पंजाबी और पंथ के हितों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में नीतिगत कमियों और नेतृत्व की गलतियों के कारण अकाली दल अपनी मूल सोच से भटक गया, जिससे सिख संगत और पंजाब के लोगों को ठेस पहुंची।
वडाला ने कहा कि अकाली दल को पुनर्जीवित करने और उसकी पुरानी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब का आशीर्वाद लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पंथक सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और अकाली दल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए है।
उन्होंने पंथदर्दियों, टकसाली अकाली नेताओं और युवाओं से एक मंच पर एकजुट होकर आगे आने की अपील की। वडाला ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का संदेश पूरी कौम के लिए सर्वोच्च है और वे इसके आदेशों का पालन करते हुए कौम की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।