{"_id":"6abd387a8880aadf4b053297","slug":"youth-arrested-with-country-made-pistol-and-cartridges-during-blockade-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100307-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नाकाबंदी के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस समेत युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: नाकाबंदी के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस समेत युवक काबू
Wed, 30 Sep 2026 09:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला सिटी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना बटाला सिटी के एएसआई पवनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैंक कॉलोनी बटाला के पास नाकाबंदी की थी।
मामून कैंट, पठानकोट निवासी रिशू मोटरसाइकिल पर आ रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर रिशू से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस समेत मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हथियार जब्त कर आरोपी रिशू के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।