Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
ED has become the political wing of the BJP and is bent on defaming AAP leaders: Kuldeep Dhaliwal
{"_id":"6a97d17f3f3a6ae19705708d","slug":"video-ed-has-become-the-political-wing-of-the-bjp-and-is-bent-on-defaming-aap-leaders-kuldeep-dhaliwal-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईडी भाजपा का राजनीतिक विंग बनकर आप नेताओं को बदनाम करने में जुटी : कुलदीप धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी भाजपा का राजनीतिक विंग बनकर आप नेताओं को बदनाम करने में जुटी : कुलदीप धालीवाल
आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के राजनीतिक विंग के तौर पर काम कर रही है और पंजाब में आप नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
धालीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी ईडी के जरिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को मामलों में फंसाया गया और लंबे समय तक जेल में रखा गया। उन्होंने दावा किया कि अंत में सच्चाई सामने आई और आप नेताओं को राहत मिली।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब पंजाब में भाजपा, जिसका प्रदेश में मजबूत जनाधार नहीं है, ईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के अन्य नेताओं को अलग-अलग मामलों में फंसाने की साजिश कर रही है।
धालीवाल के मुताबिक, ईडी ने पंजाब पुलिस को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई करने को कहा था। इसके जवाब में पंजाब पुलिस ने ईडी से संबंधित दस्तावेज और सबूत उपलब्ध कराने को कहा, क्योंकि भेजे गए दस्तावेज और चैट स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा रहे थे। पुलिस ने संबंधित अधिकारी को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सभी साक्ष्य और दस्तावेज देने के लिए कहा था।
धालीवाल ने दावा किया कि न तो मंगलवार और न ही बुधवार को ईडी का कोई अधिकारी सबूत लेकर पंजाब पुलिस के पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब ईडी बार-बार कार्रवाई की मांग कर रही है तो पुलिस द्वारा सबूत मांगने पर उन्हें उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी आप के बड़े नेताओं को जेल भेजकर देख चुकी है, लेकिन पार्टी आज भी चट्टान की तरह खड़ी है। न हम घबराए हैं और न डरते हैं। आम आदमी पार्टी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।