Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
CASO in Amritsar 150 police personnel cordoned off Angarh, Valmiki Mohalla, and Shekhan Bazaar.
{"_id":"6a97bc2b22f2903b2307164c","slug":"video-caso-in-amritsar-150-police-personnel-cordoned-off-angarh-valmiki-mohalla-and-shekhan-bazaar-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कासो ऑपरेशन, 150 पुलिसकर्मियों ने घेरा अनगढ़, वाल्मीकि मोहल्ला और शेखां बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कासो ऑपरेशन, 150 पुलिसकर्मियों ने घेरा अनगढ़, वाल्मीकि मोहल्ला और शेखां बाजार
नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ा कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर वाल्मीकि मोहल्ला, अनगढ़ और शेखां बाजार समेत कई इलाकों को सुबह-सवेरे घेरकर घरों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को नशे की सामग्री और शराब बरामद हुई है।
ऑपरेशन की अगुवाई डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदरपाल सिंह ने की। उनके साथ एडीसीपी सिटी-1, एसीपी सेंट्रल, गेट हकीमां और डी-डिवीजन के एसएचओ समेत करीब 150 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अलग-अलग टीमों में बांटकर पुलिस ने पूरे इलाके की चेकिंग की। पुलिस ने पहले इलाका सील किया और इसके बाद घरों व संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
डीसीपी के मुताबिक, नशा तस्करी के शक में करीब 10 से 11 लोगों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है। इसके अलावा 8 से 10 संदिग्ध वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। इनमें कुछ वाहनों के नंबर अथवा दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए, जिसके चलते उनकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। कुछ लोगों ने बताया कि इलाके में पहले की तुलना में नशे का कारोबार कम हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
डीसीपी रविंदरपाल सिंह ने कहा कि बरामदगी और राउंडअप किए गए लोगों की पूरी वेरिफिकेशन के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।