{"_id":"6abe37486e85373707023bc3","slug":"video-cabinet-minister-kataruchak-took-stock-of-paddy-procurement-arrangements-at-raiya-mandi-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: रईया मंडी में धान खरीद प्रबंधों का कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: रईया मंडी में धान खरीद प्रबंधों का कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने लिया जायजा
पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बुधवार को रईया अनाज मंडी का दौरा कर धान की सरकारी खरीद के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।
कटारूचक ने कहा कि पंजाब में 1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। राज्य सरकार किसानों की मेहनत और पसीने से पैदा हुए एक-एक दाने की खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सीजन 2026-27 में पंजाब को 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। खरीद को सुचारू रखने के लिए राज्यभर में 1,887 मंडियां अधिसूचित की गई हैं और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मंडियां भी शुरू की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि धान की पैकिंग के लिए विभाग को 5 लाख बारदाना बैग प्राप्त हो चुके हैं। अक्टूबर के लिए पंजाब को 42,786.68 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) मंजूर हुई है। किसानों की फसल 2,461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी और खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।
मंत्री ने मंडियों में छाया, पेयजल, सफाई, बिजली और मजदूरों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के प्रबंध होने की बात कही। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पूरी तरह पकी और अच्छी तरह सूखी फसल ही मंडी में लाएं। सरकारी खरीद के लिए धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी की सीमा निर्धारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।