{"_id":"6abde96b574f8ea8a3072344","slug":"travelers-to-connect-with-punjab-heritage-art-culture-showcased-at-amritsar-airport-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की विरासत से जुड़ेंगे यात्री: अमृतसर एयरपोर्ट पर कला-संस्कृति का प्रदर्शन, दिखेगी विरासत की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की विरासत से जुड़ेंगे यात्री: अमृतसर एयरपोर्ट पर कला-संस्कृति का प्रदर्शन, दिखेगी विरासत की झांकी
Thu, 01 Oct 2026 10:37 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:37 AM IST
सार
अमृतसर पहुंचने वाले यात्रियों को आगमन के साथ ही पंजाब की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जबकि प्रस्थान करने वाले यात्री यहां से स्थानीय हस्तशिल्प को अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देश विदेश से आने वाले यात्रियों को पंजाब की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए स्थानीय कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जा रहा है। एयरपोर्ट के आगमन क्षेत्र में यात्रियों के सामान लेने वाले अराइवल बेल्ट एरिया में स्थानीय कला को प्रदर्शित किया गया है।
वहीं, प्रस्थान क्षेत्र के डिपार्चर एसएचए में हस्तशिल्प की दुकान स्थापित की गई है। यहां यात्रियों को पंजाब की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुएं देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। देश विदेश से आने वाले यात्री पंजाब की विरासत की जानकारी के साथ साथ सेल्फी लेकर अपनी यादें भी जोड़ रहे हैं।
एयरपोर्ट प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ पंजाब की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को एयरपोर्ट के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले यात्रियों तक पहुंचाना है।