Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar Rural Police seized 30.80 lakh milliliters of ethanol; a plot was underway to produce 17,000 bottles of toxic liquor.
{"_id":"6ae41c34a32dae3daf007a8c","slug":"video-amritsar-rural-police-seized-3080-lakh-milliliters-of-ethanol-a-plot-was-underway-to-produce-17000-bottles-of-toxic-liquor-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर देहाती पुलिस ने पकड़ा 30.80 लाख मिलीलीटर इथेनॉल, 17 हजार बोतल जहरीली शराब बनाने की थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर देहाती पुलिस ने पकड़ा 30.80 लाख मिलीलीटर इथेनॉल, 17 हजार बोतल जहरीली शराब बनाने की थी साजिश
त्योहारी सीजन में जहरीली शराब तैयार कर बेचने की कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने ब्यास नाके पर एक ट्रक से 30 लाख 80 हजार मिलीलीटर इथेनॉल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद केमिकल से करीब 17 हजार बोतल अवैध शराब तैयार की जा सकती थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है, जबकि नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं की तलाश की जा रही है।
एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी (डी) रमनदीप, डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल, डीएसपी (डी) गुरिंदर नागरा, सीआईए स्टाफ इंचार्ज मनमीत और थाना ब्यास के एसएचओ मुख्तियार सिंह की टीमों ने हाईटेक नाके पर जांच के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर पीबी 65 एयू 3421 को रोका। तलाशी में इथेनॉल बरामद होने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। थाना ब्यास में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 336/26 दर्ज की गई है।
एसएसपी के अनुसार, पूछताछ में जितेंदर निवासी मत्तेवाल और राजू निवासी गोल्डन गेट, अमृतसर के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने राजविंदर सिंह और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोप है कि जितेंदर उन्हें हर चक्कर के चार हजार रुपये देकर हरियाणा के करनाल क्षेत्र से केमिकल मंगवाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते खेप पकड़ने से जहरीली शराब से होने वाले संभावित बड़े नुकसान को टालने में मदद मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।