Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Absconding criminal injured in police encounter in Amritsar; sustains gunshot wound to the leg
{"_id":"6aec141053f46b80820864b7","slug":"video-absconding-criminal-injured-in-police-encounter-in-amritsar-sustains-gunshot-wound-to-the-leg-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में फरार अपराधी घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में फरार अपराधी घायल, पैर में लगी गोली
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार अपराधी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश निवासी कादियां (बटाला) को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके से .30 बोर की एक पिस्टल, दो चले हुए और तीन जिंदा कारतूस तथा एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, खुफिया और मानवीय सूचनाओं के आधार पर की गई कार्रवाई में आकाशदीप को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण करने की चेतावनी के बावजूद उसने गोलीबारी जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बटाला पुलिस को भी एक मामले में वांछित था। उस पर बटाला में एक मनी एक्सचेंजर की दुकान से पिस्टल के बल पर करीब ढाई लाख रुपये लूटने का आरोप है। इस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आकाशदीप जेल में बंद कुख्यात अपराधी अंग्रेज सिंह उर्फ छोटू का सहयोगी था। छोटू के खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कोट खालसा हत्याकांड में भी नामजद है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छोटू को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की योजना बना रहे थे। इसके लिए अदालत में पेशी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने या जन्मदिन मनाने के बहाने पुलिसकर्मियों को ढाबे पर रुकवाकर फायरिंग करने की साजिश रची गई थी। पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई। मामले की आगे जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।