{"_id":"6af1ba2b95c18008610fdc3a","slug":"mp-amritpals-grandmother-passes-away-parole-application-filed-amritsar-news-c-59-1-asr1003-120054-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सांसद अमृतपाल की दादी का निधन, पैरोल अर्जी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सांसद अमृतपाल की दादी का निधन, पैरोल अर्जी दाखिल
Mon, 09 Nov 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अमृतसर की अदालत में पैरोल की अर्जी दाखिल की है। परिवार ने अमृतपाल सिंह के आने की उम्मीद में तीन दिन तक अंतिम संस्कार रोकने का फैसला किया है।
चरण कौर का निधन रविवार शाम को हुआ। वह करीब 84 वर्ष की थीं और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। अमृतपाल सिंह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। वकीलों ने अदालत से मानवीय आधार पर पैरोल देने की मांग की है। परिवार प्रशासन से मानवीय आधार पर पैरोल देने की मांग कर रहा है। दादी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। इससे पहले, दादी की खराब सेहत को देखते हुए अमृतपाल सिंह को उनसे मिलने की अनुमति मांगी गई थी। अदालत के आदेश पर 7 अक्तूबर को अमृतपाल सिंह की दादी से दस मिनट की वीडियो कॉल के जरिये बातचीत करवाई गई थी। अमृतपाल सिंह के वकील हरजोत सिंह मान और कमवीर सिंह ने कहा कि यह परिवार के लिए दुखद समय है। अदालत को परिवार की भावनाओं को समझते हुए पैरोल देनी चाहिए।