Hindi News
›
Video
›
City & states
›
ADGP Y. Puran Kumar Case: IG Y. Puran Kumar shot himself, police engaged in investigation
{"_id":"68e52744e2ee376f4b04ece5","slug":"adgp-y-puran-kumar-case-ig-y-puran-kumar-shot-himself-police-engaged-in-investigation-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ADGP Y. Puran Kumar Case: आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADGP Y. Puran Kumar Case: आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर 11 की है। मामले की जानकारी होती ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी, सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। वाई पूरण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। आईएएस पी अमनीत कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जापान में हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। पूरण सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मारी है। उधर, घटना के बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित GMSH पहुंचाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।