{"_id":"68e4c99cd58f1d524d0d90f0","slug":"video-video-vatarafal-ghamana-gae-nablga-ka-garana-sa-mata-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वाटरफॉल घूमने गए नाबालिग की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुएंमारी जलप्रपात में सोमवार दोपहर एक नाबालिग की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बटराली निवासी कार्तिक मंडावी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कार्तिक बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ कुएंमारी वाटरफॉल घूमने गया था। जलप्रपात के ऊपर चट्टान पर चढ़ते समय उसका पैर काई लगी चट्टानों पर फिसल गया और वह नीचे पानी में जा गिरा। इस दौरान पत्थरों से सिर टकराने पर उसे गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार्तिक के दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।