Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
VIDEO : Maihar News Even after massive fire statue of Kali Mata remained same watch video
{"_id":"670d1b570f549fd8c70489a8","slug":"video-maihar-news-even-after-massive-fire-statue-of-kali-mata-remained-same-watch-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maihar News: भीषण आग लगने के बाद भी वैसी की वैसी रही काली माता की प्रतिमा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: भीषण आग लगने के बाद भी वैसी की वैसी रही काली माता की प्रतिमा, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में काली विसर्जन के दौरान एक भयानक हादसा हो गया। अमरपाटन में रविवार देर रात विसर्जन चल समारोह के दौरान मां काली की प्रतिमा में आग लग गई, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मां काली की प्रतिमा में आग की लपटें उठते देख अफरा-तफरी मच गई थी। भक्तों ने तत्काल आग बुझाना शुरू किया। कपड़ा और पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन हैरत की बात यह है कि मां काली की मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
दरअसल, अमरपाटन में दशहरा पर्व के दौरान माता काली की प्रतिमाओं का चल समारोह निकल रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली में विराजीं मां काली की प्रतिमा को विसर्जन के लिए भक्त लेकर निकले। ट्राली में माता की प्रतिमा के साथ पंडा और कुछ बच्चे सवार थे। आगे-आगे ढोल और डीजे पर भक्त झूम रहे थे और पीछे से श्रद्धालु पैदल चल रहे थे। जैसे ही चल समारोह आजाद चौक के पास पहुंची तो अचानक काली माता की प्रतिमा में आग लग गई और लपटें उठने लगी।
पानी डालकर आग पर काबू पाया गया
इसके बाद ट्राली में सवार पंडा ने तत्काल कपड़े से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लेकिन आग नहीं बुझी। जिसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। घटना के चलते कुछ देर के लिए चल समारोह रुक गया।
बताया जा रहा है कि चल समारोह के दौरान माता की प्रतिमा के पास आतिशबाजी के दौरान अनार फुलझड़ी से मां काली की प्रतिमा संपर्क में आए और आग लग गई। हालांकि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। मां की महिमा देखकर सब हैरान है। लपटें फैलने पर आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।