{"_id":"672deca6819440e2b50dd673","slug":"leopard-terror-continues-in-the-district-two-people-injured-umaria-news-c-1-1-noi1225-2294554-2024-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने किया हमला, दो घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने किया हमला, दो घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:24 PM IST
Link Copied
उमरिया जिले के जंगली जानवर अब आदमखोर होते नजर आ रहे हैं, जो लगातार मनुष्यों का शिकार कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं के बढ़ने से लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। अब इनसे डर लगने लगा है। पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज मानपुर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम कूदरी में लवकेश पिता कूटकू बैगा के घर पर आज सुबह तेंदुए ने हमला किया। इस हमले में लवकेश के साथ 13 साल की मोनिका भी घायल हो गई। तेंदुए ने दोनों को घायल करने के बाद जंगल की तरफ भाग गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पार्क प्रबंधन की टीम गांव पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले गई, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है और वे अब पार्क प्रबंधन से गांव के आसपास सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पार्क प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।