फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Hostel Girls Reach Public Hearing, Allege Food Shortage and Threats

उमरिया: जनसुनवाई में फिर गूंजी छात्रावास की शिकायतें, छात्राओं ने कहा- समय पर खाना नहीं, निकालने की धमकी भी दी

Tue, 29 Sep 2026 08:37 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 08:37 PM IST
Hostel Girls Reach Public Hearing, Allege Food Shortage and Threats
उमरिया जिले में संचालित छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में पाली जनपद क्षेत्र के ग्राम बेलसरा स्थित आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के पास पहुंचीं। छात्राओं ने शिकायती पत्र सौंपते हुए छात्रावास में भोजन, साफ-सफाई और व्यवहार से जुड़ी कई समस्याएं सामने रखीं।

छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में उन्हें समय पर भोजन नहीं मिल रहा है। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि पर्याप्त भोजन नहीं मिलने के कारण उन्हें भूखे ही स्कूल जाना पड़ता है। छात्राओं ने छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की। उनका आरोप है कि समस्याओं की जानकारी वार्डन को देने के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

शिकायत करने पर छात्रावास से निकालने की धमकी का आरोप
छात्राओं ने कलेक्टर को बताया कि जब वे छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत करती हैं तो कथित तौर पर उन्हें छात्रावास से निकाल देने की धमकी दी जाती है। इससे छात्राएं अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखने में डर महसूस करती हैं।

छात्राओं ने वार्डन के व्यवहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वार्डन उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करती हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ छुआछूत जैसी भावना रखे जाने का भी उन्हें अनुभव होता है और कई बार उन्हें नीचा दिखाने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पढे़ं:  घंटे में एक ही जगह दो कारें पलटीं, सास-बहू समेत चार की मौत; आठ घायल

हर मंगलवार छात्रावासों से पहुंच रहे छात्र-छात्राएं
यह पहला मौका नहीं है जब किसी छात्रावास के बच्चे अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे हों। जिले में प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई और अन्य समाधान कार्यक्रमों में अलग-अलग छात्रावासों से छात्र और छात्राएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। कई बार छात्र सीधे अधिकारियों के आवास या कार्यालय तक भी अपनी समस्याएं पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

छात्रावास में रहने वाले अधिकांश बच्चे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में अपनी शिकायत रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचना न केवल उनकी पढ़ाई को प्रभावित कर सकता है, बल्कि नाबालिग छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करता है। जरूरत इस बात की है कि छात्रावास स्तर पर ही बच्चों की शिकायतों को सुनने और उनके समाधान की प्रभावी व्यवस्था हो, ताकि उन्हें अपनी समस्याएं लेकर बार-बार जिला मुख्यालय तक न आना पड़े।

कलेक्टर से मुलाकात के बाद छात्राओं को उनकी शिकायतों की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। अब निगाह इस बात पर है कि जांच में छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की क्या स्थिति सामने आती है और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर के उर्सला अस्पताल में व्यवस्थाएं परखने पहुंचे जिलाधिकारी

29 Sep 2026

तरनतारन के स्कूल में बच्चों से उठवाई ईंटें, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, जांच की मांग

इटावा: फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में डीएफओ समेत दो की मौत

29 Sep 2026

लुधियाना पहुंची भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा

29 Sep 2026

शिमला में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक! नगर निगम बोला-शहर से बाहर शिफ्ट करेंगे, जमीन की तलाश शुरू

29 Sep 2026
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन

29 Sep 2026

कुल्लू: दशहरा उत्सव में पहुंचते ही बजंतरियों को मिले भत्ता, कारदार संघ के प्रस्ताव पर उठे सवाल

29 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर में एक्शन में महापौर प्रमिला पांडेय, जीटी रोड से हैलट तक हटेगी बजरी, बाढ़ पीड़ितों को बटेंगे कपड़े-खाना

29 Sep 2026

अंबेडकरनगर में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

29 Sep 2026

Video: जर्जर पिलर के बाद एसए अपार्टमेंट में जैक लगाकर मरम्मत शुरू, 150 और जैक लगेंगे

29 Sep 2026

रायबरेली में बारिश के साथ तेज हवाओं से बिगड़ी फसल की सेहत, खेतों में बिछा धान

29 Sep 2026

अंबेडकरनगर में धागा मिल में काम करने वाली 17 महिला कर्मी फूड पॉइजनिंग का शिकार

29 Sep 2026

चोरी करने गए युवकों ने पहचान उजागर होने के डर से की अधेड़ की हत्या

29 Sep 2026

राम मंदिर की सुरक्षा में स्थायी रूप से तैनात एनएसजी, आठ लेयर का घेरा

29 Sep 2026

चंडौस पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को पकड़ा

29 Sep 2026

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

29 Sep 2026

308 पहिये और 161 टन का बॉयलर... चार महीने से घर नहीं गए कर्मचारी

29 Sep 2026

VIDEO: बैरियर लगा फिर भी नहीं रुके निजी वाहन, जिला अस्पताल में जाम से एंबुलेंस और गंभीर मरीज बेहाल

29 Sep 2026

VIDEO: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत

29 Sep 2026

VIDEO: दिवाली से पहले ग्राहकों को झटका...1 अक्तूबर से 15% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

29 Sep 2026

VIDEO: रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रख ट्रेन पलटाने की साजिश

29 Sep 2026

VIDEO: एयरपोर्ट पर बच्चों के लिए बना किड्स प्ले एरिया

29 Sep 2026

VIDEO: ईदगाह-बिचपुरी मार्ग पर चार दिन बंद रहेगा फाटक

29 Sep 2026

VIDEO: 'रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का', क्षमावाणी पर्व पर निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा, गीत भजनों पर झूमे श्रद्धालु

29 Sep 2026

VIDEO: कैंटर से भैंस का शव फेंकते पकड़े गए पांच लोग, ग्रामीणों ने लगाया चोरी का आरोप; गले पर मिला कट का निशान

29 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल हैंग होते ही खाते से पांच ट्रांजैक्शन, OTP आया न बैंक मैसेज; खाता हो गया खाली

29 Sep 2026

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की जानकारी, विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

29 Sep 2026

VIDEO: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची कोसीकलां, लक्ष्मीनारायण बोले- हर सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की

29 Sep 2026

नगर पंचायत सादाबाद का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

29 Sep 2026

ऊना: मई में गेहूं बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान, अंब के किसानों का बढ़ा रोष

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed