फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   BJP Leader Chandrashekhar Targets Congress, Urges Workers to Strengthen Organisation

उमरिया में भाजपा की जिला बैठक: चंद्रशेखर बोले- कांग्रेस की कथित अराजकता जनता के सामने लाएं कार्यकर्ता

Sun, 25 Oct 2026 05:36 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 05:36 PM IST
BJP Leader Chandrashekhar Targets Congress, Urges Workers to Strengthen Organisation

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से उसकी राजनीतिक नीतियों और आंदोलनों की आड़ में कथित अराजकता को जनता के सामने उजागर करने का आह्वान किया। शनिवार को उमरिया जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस की राजनीति को जनता के बीच ले जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं का प्रचार करने और आम लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती है और लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर तथ्यपरक संवाद करें। नक्सलवाद, माओवाद, आतंकवाद और घुसपैठ के विरुद्ध केंद्र सरकार की कार्रवाई की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश और समाज के हित में काम करना है। राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, स्वदेशी संसाधनों को बढ़ावा देने और गरीब कल्याण की योजनाओं को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पात्र हितग्राहियों तक इनका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।

संगठनात्मक मजबूती पर दिया विशेष ध्यान
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने स्वागत भाषण में बताया कि उमरिया जिले में दो विधानसभा क्षेत्र और 14 मंडल हैं। सभी मंडलों में संगठनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल प्रभारी भी क्षेत्र का दौरा कर गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक के दौरान चंद्रशेखर ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर जिले की भौगोलिक और संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांवों और मोहल्लों में संगठन का जनाधार बढ़ाने, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने तथा वरिष्ठजनों का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से संपन्न करने का आह्वान किया।

बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, सांसद हिमाद्री सिंह, मानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री मीना सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक छद्वानी ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मथुरा में पीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जांच के मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश

25 Oct 2026

VIDEO: आगरा में पीईटी को लेकर प्रशासन अलर्ट, 49 केंद्रों पर दो पालियों में 45552 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

25 Oct 2026

पानीपत में समागम में तीसरे दिन रविवार को उमड़े श्रद्धालु, तीन दिन में आठ लाख के आने का अनुमान

25 Oct 2026

हिसार के राखीगढ़ी महोत्सव में लोगों की पसंद बना आयुर्वेदिक अचार, हर बीमारी का होगा उपचार

25 Oct 2026

राखीगढ़ी में खोदाई में मिला मिट्टी का झुनझुना बना केंद्र, इतिहासकार व रिसर्चर जांच में जुटे

25 Oct 2026
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के सबसे बड़े धाम अग्रोहा में वार्षिक मेले में कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

25 Oct 2026

कैथल में अतुल माहेश्वरी परीक्षा, बच्चों में दिखा उत्साह

25 Oct 2026
विज्ञापन

नमो घाट पर ढोल-नगाड़ों के बीच होगा पीएम का स्वागत

25 Oct 2026

VIDEO: यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा... 200 सीटों पर कांग्रेस का हक, चर्चा में होर्डिंग

25 Oct 2026

VIDEO: चालक-परिचालक ने पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास

25 Oct 2026

VIDEO: मथुरा में घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश

25 Oct 2026

कुल्लू दशहरा के पांचवें दिन देव शिविरों में गूंजे ढोल-नगाड़े, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

25 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में कंस वध का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा आसमान

25 Oct 2026

VIDEO: शरदोत्सव पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

25 Oct 2026

खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट का अंतिम दिन आज, प्रबल दास गुप्ता ने ऑपरेशन ब्लू स्टार समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

25 Oct 2026

अमृतसर: परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी आज करेगी प्रदर्शन

25 Oct 2026

अमृतसर: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर फूलों से सजावट शुरू

25 Oct 2026

शिमला में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में करीब 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग

25 Oct 2026

वाराणसी में दोपहर एक बजे एयर शो देखेंगे पीएम मोदी, VIDEO

25 Oct 2026

एएमयू पूर्व छात्र डॉ. कुंवर मोहम्मद अहमद ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख पर उठाए सवाल

25 Oct 2026

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: शाहजहांपुर के 19 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

25 Oct 2026

फर्रुखाबाद में अज्ञात कारणों से लकड़ी की गोदाम में लगी भीषण आग

25 Oct 2026

पीईटी परीक्षा की पहली पाली के लिए सुल्तानपुर में केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी

25 Oct 2026

थारा फूफा है जिंदा, प्रदर्शन में दूल्हा बने दादा दुलीचंद का निधन, ढोल के साथ ले जाया गया अंतिम संस्कार के लिए

25 Oct 2026

अग्रोहा धाम मेले के लिए हांसी से 12 निशुल्क बसें रवाना

25 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ताओं के चैंबर पर बुलडोजर एक्शन, भारी संख्या में फोर्स तैनात

25 Oct 2026

रेलवे अंडरपास निर्माण में रास्ते बंद करने पर हंगामा, खुदाई रुकवाई

25 Oct 2026

बहादुरगढ़ में पिंकथॉन डे पर महिलाओं ने लगाई दौड़, वर्षा रानी रहीं प्रथम

कानपुर: करवाचौथ-दिवाली पर कुम्हारों की भावुक अपील, मिट्टी के दीये जलाएं, रोशन करें शिल्पकारों का घर

25 Oct 2026

अयोध्या में 28 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, स्टेशनों पर जुटी रही भीड़

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed