फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dewas car accident three dead elderly man two women

देवास में हादसा: बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, बुजुर्ग समेत दो महिलाओं की मौत; सड़क किनारे खड़ी थी महिलाएं

Sun, 25 Oct 2026 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 07:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के देवास जिले के दड़ गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो महिलाओं और घर के बाहर बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। कार चालक घायल हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
dewas car accident three dead elderly man two women
देवास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। दड़ गांव के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद कार घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग सहित दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान देवनालिया-जूनापानी क्षेत्र के निवासी 80 वर्षीय शंकर, 40 वर्षीय मनीबाई और 45 वर्षीय जमुनाबाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं और रविवार सुबह पिकनिक मनाने के लिए उदयनगर आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले महिलाओं को मारी टक्कर, फिर बुजुर्ग को कुचला
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे कार दड़ गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी मनीबाई व जमुनाबाई को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी। बेकाबू वाहन आगे बढ़ा और घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे 80 वर्षीय शंकर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग और गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया।


तीन से चार खंभे भी क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद वाहन ने सड़क किनारे लगे तीन से चार खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार से पिकनिक के दौरान खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी मिले हैं।

एडिशनल एसपी एचएस बाथम ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों का बागली स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हिरासत में लिए गए चालक धर्मेंद्र जैन का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed