Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mayor Leaves VIP Chair, Returns to His 30-Year-Old Paan Shop to Serve Festive Treats

उज्जैन: महापौर ने सरेआम लगाया चूना...! वीआईपी कल्चर छोड़ अपनी तीस साल पुरानी दुकान पर लोगों को खिलाया पान

Tue, 10 Nov 2026 10:12 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 10:12 AM IST
सार

दीपावली पर उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़ अपनी 30 साल पुरानी पान की गुमटी पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक लोगों को अपने हाथों से पान बनाकर खिलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन
Mayor Leaves VIP Chair, Returns to His 30-Year-Old Paan Shop to Serve Festive Treats
चूना लगाते नजर आए महापौर मुकेश टटवाल

विस्तार

शहर के प्रथम नागरिक, जिन्हें देखने के लिए लोग आमतौर पर गाड़ियों के काफिले और बंगले के चक्कर काटते हैं यदि अचानक गायब हो जाएं और फिर ऐसी जगह नजर आएं जहां किसी ने सपने में भी न सोचा हो, तो क्या हो....?

विज्ञापन


दरअसल दीपावली के मौके पर जहां हर कोई अपने जश्न में डूबा था, वहीं उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया और सड़कों पर सनसनी फैला दी। महापौर की आधिकारिक कुर्सी खाली थी और वे इंदौर रोड स्थित संत नगर की एक छोटी सी गुमटी (पान की दुकान) में बैठे नजर आए। जिन्होंने भी उन्हें वहां देखा, उनके कदम वहीं ठिठक गए। सिर पर कोई वीआईपी रुतबा नहीं, चेहरे पर वही पुरानी आत्मीय मुस्कान... और हाथों में कत्था, चूना और मीठा मसाला...! 
विज्ञापन


जी हां, महापौर किसी को चूना लगा रहे थे तो किसी को मद्रासी और मीठा पत्ता खिलाकर दीपावली की मिठास बांट रहे थे। करीब दो घंटे तक महापौर की इस दुकान पर ठहाके गूंजते रहे और पान खाने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिंगरौली: कच्चा मकान ढहने से तीन की मौत, मलबे में दबे आठ साल के बच्चे को डेढ़ घंटे बाद निकाला


आखिर क्या है कहानी
असल में यह कोई नया नाटक नहीं बल्कि एक ऐसा रिश्ता है, जो वक्त की धूल से भी धुंधला नहीं पड़ा। संत नगर में महापौर मुकेश टटवाल की करीब 30 साल पुरानी पान की गुमटी है। यह वही दुकान है, जिसने कभी उनके परिवार का पेट पाला और जहां से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। महापौर बनने के बाद भी टटवाल अपनी इस विरासत को नहीं भूले। वे हर साल दीपावली के दिन अपनी पुरानी दुकान पर पहुंचते हैं, खुद बैठते हैं और पुराने अंदाज में शहरवासियों को अपने हाथों से पान बनाकर खिलाते हैं।

चूना लगाने के साथ-साथ सुनीं जनता की समस्याएं
पान पर कत्था-चूना लगाते-लगाते महापौर ने जनता का दिल भी जीत लिया। दुकान पर पान का स्वाद लेने पहुंचे लोगों ने हंसी-मजाक के बीच अपनी रोजमर्रा की समस्याएं भी उनके सामने रखीं। महापौर ने भी बिना किसी प्रोटोकॉल के एक दुकानदार और पुराने दोस्त की तरह लोगों की तकलीफें सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान की बात कही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed