Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
unique tradition followed Kartik Mela, donkeys fed gulab jamuns to mark the beginning of the fair.
{"_id":"6906f96c1e549d861002e354","slug":"unique-tradition-followed-kartik-mela-donkeys-fed-gulab-jamuns-to-mark-the-beginning-of-the-fair-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3582653-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कार्तिक मेला में अनूठी परंपरा का निर्वाह, गधों को गुलाब जामुन खिलाकर किया मेले का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कार्तिक मेला में अनूठी परंपरा का निर्वाह, गधों को गुलाब जामुन खिलाकर किया मेले का श्रीगणेश
बड़नगर रोड पर स्थित कार्तिक मेले में एक बार फिर अनूठी परंपरा का नजारा देखने को मिला, जहां गधों का पूजन कर और गुलाब जामुन खिलाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में गधों की धूम के बीच गुलाब जामुन की मिठास ने सभी का दिल जीत लिया। इस दिलचस्प आयोजन में पार्षद कैलाश प्रजापत मुख्य अतिथि रहे, जिनकी उपस्थिति में मेले की शुरुआत की।
गधों के इस मेले में प्रदेश भर से गधा व्यापारी पहुंचे हैं, जो अपने गधों को बेचने और खरीदने के लिए उज्जैन की धरती पर एकत्र हुए हैं। मनोज बाबूलाल प्रजापत एवं राकेश प्रजापत गधे वाला ने बताया कि इस बार मेले में गधों की कीमत 2000 से लेकर 8000 रुपए तक जा रही है। हालांकि आधुनिकता के इस दौर में गधों का उपयोग कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गधे सामान ढोने का प्रमुख साधन बने हुए हैं। खास बात यह है कि यहां गधों को सलमान, शाहरुख, ऐश्वर्या, जैकलिन, शबनम और शबाना जैसे नाम दिए गए हैं, जो बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गधे पालक मनोज बाबूलाल प्रजापत का कहना है, कार्तिक पूर्णिमा से पहले यह मेला वर्षों से आयोजित होता आ रहा है, और यह परंपरा प्रजापत समाज द्वारा निभाई जाती है। इस बार भी व्यापारी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे मेले का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।