बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Stone pelting Jain Sthanak, community members met Chief Minister

Ujjain News: जैन स्थानक पर पथराव, मुख्यमंत्री से मिले समाजजन, विवाद करने वाले पड़ोसियों से पुलिस कर रही पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 08:51 PM IST
Stone pelting Jain Sthanak, community members met Chief Minister

अरविंदनगर में जैन स्थानक पर पथराव के मामले में अब तक आरोपी सामने नहीं आए हैं। कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाले कुछ परिवारों से पानी डालने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने उन परिवारों से पूछताछ भी की, लेकिन पथराव करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से आक्रोशित जैन समाज के लोगों ने  चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है और सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आज उज्जैन आए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। अज्ञात लोगों द्वारा जैन उपाश्रय पर की गई पत्थरबाजी से समाज के लोगों में आक्रोश है।

अरविंद नगर स्थित जैन समाज के समता भवन उपाश्रय (स्थानक) में उदयपुर से आई साध्वी प्रज्ञा, साध्वी प्रेक्षा, साध्वी प्रणति और साध्वी प्रशस्ती ठहरी हुई हैं। गनीमत रही कि पथराव में साध्वियों को चोंट नहीं आई। समाजजनों का कहना है कि पत्थर किसने फेंके यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पड़ोसी विजय ने उपाश्रय में ठहरी हुई साध्वियों को लेकर फोन पर विवाद किया था। इसके बाद ही रात में पथराव की वारदात हुई है। पथराव में उपाश्रय की खिड़कियों के कांच टूट गए।

घटना के बाद सुबह जब समाजजनों को पथराव के बारे में पता चला तो सभी ने एकजुट होकर चिमनगंज मंडी थाने का घेराव कर दिया। थाने पर आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि जिन पड़ोसियों से विवाद हुआ था, पुलिस ने उनसे पूछताछ की है लेकिन आरोपी सामने नहीं आया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले पथराव करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। समाजजनों ने शिकायती आवेदन दिया है। इस पर जांच कर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोले सीएम, यही है सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम, जोड़ों को दिया आशीष

गार्डन के पास गंदा पानी फैंकने को लेकर विवाद
स्थानक ट्रस्ट के शुभम सूर्या ने बताया कि पड़ोसियों से विवाद इसिलिए हुआ क्योंकि जैन साध्वियां स्थानक के सामने स्थित बगीचे के पास बर्तन धो रही थीं और कच्ची जमीन पर गंदा पानी फेंका था। इस दौरान पास ही रहने वाले कुछ पड़ोसियों ने आपत्ति ली थी।

साध्वी ने माफी मांगी थी लेकिन रात को पत्थरबाजी
साध्वी प्रज्ञा ने पड़ोसियों द्वारा आपत्ति लेने पर माफी मांगी और आगे से गंदगी ना करने की बात भी कही थी। इसके बावजूद रात डेढ़ बजे स्थानक पर पथराव हुआ और शीशे टूटे मिले। सुबह जब सभी जागे तो देखा कि गेट के पास कांच के टुकडे पड़े थे।

यह है पूरा मामला
जैन संतों और साध्वियों पर बढ़ते हमलों की कड़ी में एक और चिंताजनक घटना उज्जैन से सामने आई है। अरविंद नगर स्थित समता भवन स्थानक में ठहरी चार जैन साध्वियों को सोमवार रात कुछ युवकों द्वारा धमकाया गया। यह घटना जैन समाज की धार्मिक स्वतंत्रता और साधु-साध्वी परंपरा की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा करती है। समता भवन में साध्वी प्रज्ञा, साध्वी प्रेक्षा, साध्वी प्रणति और साध्वी प्रशस्ति वर्तमान में ठहरी हुई हैं। साध्वी प्रज्ञा के अनुसार, सोमवार शाम भोजन के बाद जब वे भवन के पास स्थित गार्डन में अपने पात्र धो रहीं थीं, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने साध्वियों से अशिष्ट भाषा में बात करते हुए कहा कि आप लोग इस प्रकार गंदगी कर रहे हैं, हम मछली खाते हैं, यहां उसकी गंदगी फेंकेंगे। इस पर साध्वियों ने शांति बनाए रखते हुए माफी मांगी और भविष्य में स्वच्छता का ध्यान रखने की बात भी कही, लेकिन फिर भी उन्हें धमकाया गया और अपमानजनक शब्द कहे गए।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे बाबा रामदेव, पहलगाम हमले पर बोले- 'धर्म पूछकर मारना घिनौना पाप'

साधु संत प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मुख्यमंत्री से की मांग
गत कुछ समय से प्रदेश में जैन संतों पर निरंतर हमले हो रहे हैं। इसको लेकर आज जैन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर साधु संत प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की। समाजजनों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि अब समय आ गया है कि न केवल जैन संत बल्कि सर्व समाज के संतों की सुरक्षा हेतु कोई कठोर विधान बनाया जाए ताकि दोषियों में भय उत्पन्न हो और संत जन जो समाज की पूंजी है उनकी यथा योग्य सुरक्षा हो सके। अतः हम सब जैन समाज के प्रतिनिधियों का निवेदन है कि न सिर्फ जैन संत बल्कि सभी संत समाज के संरक्षण हेतु कठोर कानून बनाया जाए ताकि संत समाज की सुरक्षा हो सके और कोई भी सामाजिक तत्व इस प्रकार के हमले आदरणीय और पूज्यनीय संतों पर करने का दुस्साहस ना कर सके। 

संजय सूर्या, समाजसेवी
पथराव से कांच भी फूट गए।
 
संजय सूर्या, समाजसेवी
सीएम को सौंपा ज्ञापन
 
संजय सूर्या, समाजसेवी
पथराव से कांच भी फूट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देहरादून में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह

30 Apr 2025

श्रद्धालुओं को ठंडक पहुंचाने के लिए त्रिदेव धाम में लगे एचवीएलएस सीलिंग फैन

30 Apr 2025

एलयूसीसी में वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं का धरना, शासन-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

30 Apr 2025

बच्चे पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला, एमसी के खिलाफ धरने पर बैठे पिता कर्मचंद भाटिया

30 Apr 2025

Bhilwara News: भीलवाड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

30 Apr 2025
विज्ञापन

सेल्फ स्टडी से टॉप 3 में बनाई जगह, ग्रेटर नोएडा के ऋषभ कुमार ने भौतिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक किए हासिल

30 Apr 2025

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- पाकिस्तान की कायराना हरकत से पूरा देश गुस्से में

30 Apr 2025
विज्ञापन

कानपुर में स्पर्श सक्सेना ने 10वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.8 प्रतिशत अंक

30 Apr 2025

सीआईएससीई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, बरेली में बेटियों ने मारी बाजी

30 Apr 2025

बाबा साहेब के चित्र के साथ छेड़छाड़ करने पर सदर सांसद ने जताया विरोध

30 Apr 2025

अर्बन हेल्थ पोस्ट का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण

30 Apr 2025

Sirmaur: रेणुकाजी में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया परशुराम जयंती का पर्व

30 Apr 2025

भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ किया प्रदर्शन, बाबा साहब का अपमान करने का लगाया आरोप

30 Apr 2025

सपा मुखिया अखिलेश के खिलाफ भाजपाइयों ने की नारेबाजी, बाबा साहब का अपमान करने का आरोप

30 Apr 2025

ICSE Result: लखनऊ में बच्चों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया कैसे हासिल हुआ लक्ष्य

30 Apr 2025

लालबाग में पानी पाइप लाइन में लीकेज से सड़क धंसी सड़क, ट्रैफिक रोककर मरम्मत जारी

30 Apr 2025

ICSE का परिणाम आने के बाद सीएमएस के बच्चों ने किया भांगड़ा

30 Apr 2025

लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञों ने परीक्षार्थियों को दी बेहतरीन टिप्स

30 Apr 2025

सुल्तानपुर में भाजपा प्रवक्ता बोले- पीएम के खिलाफ कांग्रेस बन बैठी लश्करे पाकिस्तान, सपा हिंदू द्रोही

30 Apr 2025

सनातन ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह किया गया आयोजित

30 Apr 2025

अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड के 35 मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित

30 Apr 2025

सोलन: शिव तांडव गुफा कुनिहार से बिहारी मंदिर पट्टा बरौरी तक निकाली भव्य कलश यात्रा

30 Apr 2025

अक्षय तृतीया पर कबीरधाम में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह

30 Apr 2025

Kanpur: 12वीं बोर्ड में छात्रा अनुजा राठी का शानदार प्रदर्शन, हासिल किए 98.5 फीसदी अंक

30 Apr 2025

Mandi: मांगों को लेकर सेब उत्पादक संघ बालीचौकी लोकल कमेटी ने किया प्रदर्शन

30 Apr 2025

Damoh: आदिवासी युवक की हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिसकर्मियों से कहा- 'उतार दो ये वर्दी'

30 Apr 2025

उत्तराखंड सरकार की अनोखी पहल, अब हर महीने का आखिरी शनिवार होगा बस्ता मुक्त दिवस

30 Apr 2025

अक्षय तृतीया पर जमकर हुई सोने चांदी की खरीदारी

30 Apr 2025

दूसरे दिन भी रही लोकल रूटों पर यात्रा करने की समस्या

30 Apr 2025

भाजपाइयों ने दिया आंबेडकर पार्क में धरना

30 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed