रविवार को जिले के आगर रोड पर गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए लेकर जा रही एम्बुलेंस नीलगाय सामने आने के कारण पलट गई। घटना के दौरान गर्भवती महिला की प्रसूति हो गई। दोनों को स्वस्थ देख राहगीरों ने तुरंत महिला और शिशु को पास के ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। फिलहाल, दोनों खतरे के बाहर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटटीया तहसील के बिछड़ोद गांव निवासी 24 वर्षीय किरण बरगंड़ा को एम्बुलेंस प्रसूति के लिए घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी। साथ में आशा कार्यकर्ता व प्रसूता की मां भी मौजूद थे। इसी दौरान, नजरपुर-बिछड़ोद के बीच अचानक नीलगाय (घोड़ारोज) सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से झटका लगने पर प्रसूता किरण की हालत बिगड़ गई। यह देख पलटी गाड़ी में आशा कार्यकर्ता ने उसकी प्रसूति कराई। इस दौरान, राहगीर जमा हो गए और उन्होंने दूसरे गाड़ी से प्रसूता और नवजात शिशु को घट्टिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉ. प्रियांक चौहान ने प्रसूता के पहुंचते ही प्रसूता व नवजात शिशु का उपचार किया। दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन एम्बुलेंस में सवार गर्भवती महिला की मां को चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद चरक हॉस्पिटल रेफर किया, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य नहीं होने से प्रसूता व नवजात शिशु को भी मां के साथ चरक अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दरिंदे को मौत की सजा; हैवानियत के बाद घोंटा था गला, DNA बना बड़ा सबूत
एम्बुलेंस असंतुलित होकर पलट गई
घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद से गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे अचानक नीलगाय आ जाने से एम्बुलेंस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही डिलीवरी हो गई। आशा कार्यकर्ता की मदद से प्रसव कराया गया और बाद में राहगीरों की सहायता से प्रसूता और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया पहुंचाया गया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

एम्बुलेंस पलटी
एम्बुलेंस पलटी