टीवी जगत की अभिनेत्री रश्मि देसाई उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। रश्मि देसाई ने गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने आगामी प्रोजेक्ट की सफलता की कामना की। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही एक नए शो पर काम करने वाली हैं और उसी की घोषणा से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने आई हैं।
मंदिर की व्यवस्थाओं को बताया बेहतर
रश्मि देसाई ने कहा कि भगवान महाकाल बिना मांगे सब कुछ दे देते हैं और मंदिर समिति की व्यवस्थाएं बेहद अच्छी हैं, जिससे उन्हें सुगमता से दर्शन करने का अवसर मिला। रश्मि देसाई टीवी सीरियल 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' से लोकप्रिय हुईं। इसके अलावा वे 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'फियर फैक्टर' और 'बिग बॉस 13 व 15' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'दबंग 2' में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें- शिवनवरात्रि 2026: कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ शिवरात्रि उत्सव शुरू, इस बार दस दिन दूल्हा बनेंगे त्रिलोकीनाथ
2026 में कर सकती है शादी
रश्मि देसाई भारतीय टेलीविजन की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने 'उतरन', 'बिग बॉस 13' और कई शोज से फेम हासिल किया। पिछले कुछ वर्षों में, रश्मि अक्सर अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में रही हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए, रश्मि देसाई ने बताया कि शादी उनके मन में है और उन्हें उम्मीद है कि 2026 में कुछ अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कोई मिल गया तो हम यह करेंगे। मैं इसे जरूर शेयर करूंगी। जैसा कि हम कहते हैं, यह साल बहुत शुभ है। सूर्य का वर्ष होने के कारण, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत अच्छा साल है। उम्मीद करती हूं कि सब कुछ बढ़िया हो।'