{"_id":"66e2f49d42c6bfe99c04c414","slug":"man-dies-after-drowning-in-drain-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2097971-2024-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: नहाने गए व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत, प्रशासन ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: नहाने गए व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत, प्रशासन ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:01 PM IST
Link Copied
निवाड़ी जिले की बरुआ नाले पर नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों प्रशासन को लगी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निवाड़ी जिले के लड़वारी गांव के रहने वाली 30 वर्षीय सुनील अहिरवार नाले में नहाने के लिए गया था लेकिन तैर नहीं पाता था जिसके चलते उसके बाद आसपास नहा रहे लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक डूब चुका था काफी प्रयास के बाद उसे बचाया नहीं जा सका।
पृथ्वीपुर में हुआ पोस्टमार्टम
पृथ्वीपुर पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय गोताखोरों ने लाश को बाहर निकाल लिया था उसके बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उन्होंने बताया कि पृथ्वीपुर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है
फिसलने से हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार का कहना है कि जब मृतक नहाने के लिए नाले में उतरा और उसका पेर अचानक फिसल गया जिसके चलते गहरे पानी में चला गया और उसने बचाने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन तब तक लोग नाले में वह गहरे पानी में डूब चुका था इसके बाद लोगों द्वारा करीब 15 से 20 मिनट प्रयास किया गया लेकिन उसकी लाश नहीं मिली जब काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पानी में उतरे इसके बाद उसकी लाश को निकाला गया और इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दि गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।