{"_id":"670a8cead6f99c618e03c82e","slug":"illicit-liquor-recovered-from-scorpio-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2208371-2024-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: स्कॉर्पियो से अवैध शराब और कट्टा कारतूस बरामद, दो आरोपी हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: स्कॉर्पियो से अवैध शराब और कट्टा कारतूस बरामद, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि मोहनगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से अवैध शराब लाई जा रही है। जिस पर मोहनगढ़ पुलिस को निर्देशित किया गया। मोहनगढ़ पुलिस की टीम दिगौड़ा की तरफ से आ रही कार को घेराबंदी करके रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति थे। दोनों व्यक्तियों के नाम पता पूछे तो चालक ने अपना नाम मजबूत सिंह और दूसरे ने अपना नाम पुष्पेंद्र यादव बताया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके मजबूत यादव के पास से 315 बोर देसी कट्टा मिला और दूसरा साथी 315 जिंदा कारतूस रखे हुए था। कार को जब चेक किया गया तो उसमें 30 पेटी देसी प्लेन शराब भरी हुई थी, जिसको जब्त किया गया है।
पकड़े गए 2 आरोपी
पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि यह दोनों आरोपी लंबे समय से देसी शराब का अवैध कारोबार कर रहे थे। जिसकी सूचना मिल रही थी, लेकिन हर बार चकमा देकर के फरार हो जाते थे। इस बार पुलिस ने उनकी घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 30 पेटी शराब और कट्टा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी मजबूत सिंह यादव निवासी उदयपुरा थाना लिधोरा का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र यादव मुहारा थाना जतारा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह लंबे समय से अबैध शराब का कारोबार कर रहे थे, उनके पास से शराब अवैध कट्टा कारतूस और स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।