{"_id":"670a4c3b0b31a7e35d0bff8f","slug":"ravana-is-not-burnt-in-omkareshwar-jyotirlinga-on-this-day-the-king-is-seated-on-a-throne-and-given-a-cannon-salute-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2206982-2024-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नहीं होता रावण का दहन, इस दिन दी जाती है तोप की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नहीं होता रावण का दहन, इस दिन दी जाती है तोप की सलामी
धार्मिक तीर्थ नगर ओंकारेश्वर में दशहरा पर्व पर रावण को ना जलाए जाने को लेकर बताया जाता है कि लंकापति रावण बाबा भोलेनाथ के परम भक्त थे। जिसके चलते रावण का दहन ओम्कारेश्वर तीर्थ नगरी में आनादिकाल से ही नहीं किया जाता है और दशहरे के दिन ओंकारेश्वर में वर्तमान शासक पुष्पेंद्र राव सिंह के राज परिवार बाबा की पालकी के साथ नगर भ्रमण कर दशहरा मिलन समारोह के लिए जाते हैं। यहां एक दूसरे को मिठाई बांटी जाती है और तत्पश्चात राजमहल में एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं। बताया जाता है कि यह परंपरा अनादि काल से चली आ रही है और वर्ष में एक बार ही यहां के राजा गादी पर बैठते हैं और उन्हें तोपों की सलामी दी जाती है।
तीर्थ नगरी में निकाला जाता है शिवजी का डोला
वहीं इस अनोखी परंपरा के बारे में बताते हुए ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के पंडित धर्मेंद्र पाठक ने बताया कि यूं तो दशहरा का पर्व सभी दूर देश और दुनिया में मनाया जाता है और सभी दूर इसमें रावण का दहन भी किया जाता है। पर मात्र एक ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी ही ऐसी जगह है, जहां पर रावण का दहन नहीं किया जाता है। क्योंकि रावण शिवजी का परम भक्त था और ओंकारेश्वर में भगवान स्वयंभू प्रकट हुए हैं। इसीलिए यहां पर रावण का दहन नहीं किया जाता। उसके बदले यहां पर दशहरा पर्व मनाने के लिए एक दूसरे को मिठाई खिलाई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।