Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A quarrel started over Diwali fireworks and escalated to the police station; anger subsided only

एमपी: दीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, शिवपुरी में थाने के बाहर चक्काजाम; पुलिस की गाड़ी पर पथराव

Mon, 09 Nov 2026 04:18 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 04:18 PM IST
A quarrel started over Diwali fireworks and escalated to the police station; anger subsided only

दीवाली का त्योहार आमतौर पर रोशनी, पटाखों और मिठाइयों के लिए जाना जाता है, लेकिन शिवपुरी के करौंदी इलाके में इस बार दीवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। अगले दिन मामला इतना बढ़ गया कि फिजिकल थाने के बाहर चक्काजाम हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन पर पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। कई घंटे तक सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को पैदल जुलूस के रूप में मोहल्ले में घुमाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम खत्म किया।

जानकारी के अनुसार, दीवाली की रात करौंदी मोहल्ले में बच्चे और युवा आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली दिख रहा विवाद देखते ही देखते बढ़ गया।

एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट की। इस दौरान 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की गई। उसकी मां और बहन बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए।

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर का घेराव कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोग फिजिकल थाने पहुंचे। वहां करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सड़क पर घुमाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

पढ़ें: नागझिरी में हार्डवेयर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

दीवाली की रात शुरू हुआ विवाद सोमवार सुबह तक शांत नहीं हुआ। सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ कई संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने फिजिकल थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सुबह से ही थाने के बाहर भीड़ जुटने लगी। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया। आसपास की सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई। तनाव के चलते दुकानदारों ने भी एहतियातन अपनी दुकानें बंद रखीं।

इसी बीच प्रदर्शन के दौरान देहात थाने की पुलिस गाड़ी पर पथराव हो गया। पथराव में वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को सबके सामने नहीं लाया जाएगा, तब तक चक्काजाम खत्म नहीं होगा।

बढ़ते तनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने कानून के दायरे में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने से बाहर लेकर आई और पैदल जुलूस के रूप में मोहल्ले में घुमाया। आरोपियों का जुलूस निकलने के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद उन्होंने चक्काजाम समाप्त कर दिया और सड़क पर यातायात फिर से शुरू हो गया।

फिलहाल करौंदी इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन पुलिस सतर्कता बरत रही है। इलाके में पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दीवाली की रात हुई मारपीट और सोमवार को पुलिस वाहन पर हुए पथराव के मामलों की अलग-अलग जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्वालियर: इधर पुलिस लोगों को समझाइश दे रही, उधर महिला आरक्षक ही चला रही कार्बाइड गन; एसपी ने किया निलंबित

09 Nov 2026

दिल्ली में धुएं का जानलेवा गुबार! AQI 400 पार, हवा में घुला जहर

09 Nov 2026

लुधियाना में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी

09 Nov 2026

बागपत: अमीरनगर सराय में किराना की दुकान में छत उखाड़कर चोरी, दो लाख रुपये ले गए चोर

09 Nov 2026

मेरठ: जैन बोर्डिंग में महिलाओं ने की आरती, सुख-शांति की कामना की

09 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: देर रात तक हुई आतिशबाजी, धुएं से भर गया शहर का वातावरण

09 Nov 2026

लखनऊ: एक्सप्रेसव हादसे के शिकार लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम, बच्ची को खिलाया बिस्किट

09 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ: एक्सप्रेसवे हादसा, घायलों से मिलने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

09 Nov 2026

53 यात्रियों से भरी बस का भीषण हादसा! मची चीख-पुकार, कई मौतों की सूचना

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकरा गई कार, हादसे में छह लोग जिंदा जले

09 Nov 2026

गोंडा: पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस ने मांगी रिश्तव, वायरल हुआ वीडियो

09 Nov 2026

VIDEO: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू

09 Nov 2026

VIDEO: दिवाली मनाने गांव आए थे भाई, घर के बंटवारे पर मच गया बवाल; दोनों पक्षों में मारपीट

09 Nov 2026

VIDEO: दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीओ ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण।

09 Nov 2026

VIDEO: कम आवाज और सतरंगी रोशनी वाले पटाखों की मांग, बच्चों की पहली पसंद बने फैंसी पटाखे।

09 Nov 2026

झाबुआ में हादसा: मेघनगर में मोमबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

09 Nov 2026

बस्ती: दिवाली पर बिके करीब 2000 वाहन

09 Nov 2026

खंडवा: मालगांव में हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 10 से 12 लाख का नुकसान; दमकल पर देरी का आरोप

09 Nov 2026

बस्ती: दिवाली पर 10 से 6500 रुपये तक के पटाखों की हुई बिक्री

09 Nov 2026

जगरांव की मशहूर चावला बेकरी में लगी आग

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, जिलाधिकारी ने की एक मौत की पुष्टि, 45 से ज्यादा घायल

09 Nov 2026

गोरखपुर: जैन मंदिर में भगवान महावीर मोक्ष कल्याण कार्यक्रम पर हुआ सामूहिक पूजन-पाठ

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, पुलिस ने इस तरह से किया रेस्क्यू, गोद में लेकर बच्चे को बस से निकाला

09 Nov 2026

कोटकपूरा में दिवाली पर सत्संग में गए परिवार के घर में घुसे चोर,दो घंटे में लाखों का माल साफ

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, क्रेन से खींचकर से हटाई गई बस

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, ट्रामा सेंटर में एक यात्री की मौत

09 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में जगमगाए 500 दीपक, दीपावली पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

09 Nov 2026

कांगड़ा में दीपावली की खरीदारी को उमड़ी भीड़, सड़क किनारे खुलेआम बिके पटाखे, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, बस में सवार यात्रियों ने बताई घटना की पूरी कहानी

09 Nov 2026

लखनऊ: जीरो पॉइंट पर पलटी बस से, पुलिस की मदद से निकाले गए यात्री

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed