फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Interior route connecting to Chhattisgarh closed; water flowing over bridges and causeways.

जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद

Sun, 30 Aug 2026 01:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 01:51 PM IST
Interior route connecting to Chhattisgarh closed; water flowing over bridges and causeways.
जैतपुर क्षेत्र में रविवार तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। लगातार बारिश से कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं, जैतपुर क्षेत्र से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख भीतरी मार्ग भी पानी के तेज बहाव के कारण बंद हो गया है। रसमोहनी के पास स्थित कुंनुक नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण सुबह से ही इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया।

पुल के ऊपर बह रहा पानी
यह मार्ग रसमोहनी से अमाहा-बरगामा होते हुए भाटिया और आगे छत्तीसगढ़ को जोड़ता है। क्षेत्र में बारिश के कारण कुंनुक नदी का जलस्तर बढ़ गया और पुल के ऊपर पानी पहुंच गया। पानी का बहाव लगातार बना हुआ है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है।

छोटी नदी के रपटा पर भी तेज बहाव
इसी तरह बोकरामार से भाटिया जाने वाले मार्ग पर स्थित छोटी नदी के रपटा के ऊपर से भी पानी बह रहा है। पानी आने के कारण यहां भी आवागमन बंद कर दिया गया है। रपटा और पुल के ऊपर तेज बहाव के बीच से गुजरना बेहद खतरनाक हो सकता है। अचानक जलस्तर बढ़ने पर वाहन या व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह सकता है।

पुल के दोनों ओर पुलिस तैनात, लोगों को दी सख्त हिदायत
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है। कुंनुक नदी के पुल के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को लगाया गया है और मार्ग को बंद करा दिया गया है, ताकि लोग पानी के बीच से निकलने का प्रयास न करें। जैतपुर थाना प्रभारी समीर खान ने लोगों से अपील की है कि नदी, पुल और रपटा के ऊपर पानी बहने की स्थिति में उसे पार न करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी

99 फीसदी भरा बाणसागर बांध
इधर, लगातार बारिश के बीच बाणसागर बांध में भी जलभराव करीब 99 प्रतिशत पहुंच गया है। रविवार को बांध के छह गेट खोले जाने की जानकारी है। ऐसे में निचले क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Haryana: पुराने वोटर रिकॉर्ड की तलाश में महिलाएं परेशान, SIR पर उठे सवाल

30 Aug 2026

नागौर: राखी के दिन युवक की हत्या, प्रेम संबंध और रंजिश का एंगल; भाई-बहन गिरफ्तार

30 Aug 2026

उज्जैन: भस्म आरती में अद्भुत रूप में सजे बाबा महाकाल, वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा से किया शृंगार

30 Aug 2026

Meerut: निर्माण के नाम पर दो माह से खोदकर छोड़ी सड़क, पत्थरों पर चलने को मजबूर राहगीर

30 Aug 2026

मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप: हनुमान धारा जाने वाला पुल बहा, मचा हड़कंप

30 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: तेजस राजधानी में पथराव से दहशत, एसी कोच का शीशा चटका

30 Aug 2026

VIDEO: हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को दिया जन्माष्टमी का न्योता

30 Aug 2026
विज्ञापन

जज्बात कॉन्सर्ट: मनिका दुबे ने कई संवेदनशील नज्म पेश कीं

29 Aug 2026

सीएसजेएमयू में जज्बात कांसर्ट का आयोजन, प्रतिभा सिंह बघेल की लाइव प्रस्तुति ने मोहा मन

29 Aug 2026

जज्बात कॉन्सर्ट: कवि स्वयं श्रीवास्तव ने अपनी रचनाओं और कनपुरिया अंदाज से माहौल में ऊर्जा भर दी

29 Aug 2026

VIDEO: बरौना में गंगा कर रही कटान, सिंचाई विभाग अलर्ट

29 Aug 2026

VIDEO: भजन गायक और महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

29 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में धूमधाम से निकाली लव-कुश की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

29 Aug 2026

कानपुर: जर्जर मकानों पर बारिश आफत बनकर बरसी, चार घर गिरे, दो की माैत

29 Aug 2026

लोकतंत्र सेनानी सुनील शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

29 Aug 2026

एमपी: राहुल गांधी से मिलने 650 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले रतलाम के पांच कांग्रेस कार्यकर्ता, ये है मांगें

29 Aug 2026

गुरुग्राम: जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, पोशाक-माला और बांसुरी की बढ़ी मांग

29 Aug 2026

भीम शिला: जहां ग्वालन बनी मां वाराही समाईं थीं शिला के भीतर

29 Aug 2026

VIDEO: दंगल में बेटियों ने दिखाई हौसले की ताकत, दांव-पेच से दिया ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश

29 Aug 2026

अलीगढ़ में बाइक के लिए दूल्हे ने बरात ले जाने से किया इन्कार

29 Aug 2026

VIDEO: आज सजेगा मानसून माउंटेन मैराथन का मंच, 5.50 लाख की मिलेगी पुरस्कार राशि

29 Aug 2026

औरैया: एसपी बोले- सोशल मीडिया का सतर्कता से करें इस्तेमाल, हर किसी पर न करें भरोसा

29 Aug 2026

VIDEO: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

29 Aug 2026

VIDEO: मुनस्यारी में पद्मश्री स्व. हुकुम सिंह पांगती को पुष्प अर्पित कर किया याद

29 Aug 2026

VIDEO: गुंजी में व्यास ऋषि मेले में घोड़े की दौड़ रही आकर्षण का केंद्र

29 Aug 2026

VIDEO: ओपन बालिका वर्ग में डिग्री कॉलेज ए बनी हॉकी की चैंपियन

29 Aug 2026

पैतृक संपत्ति विवाद पर अलीगढ़ आए अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह, बोले यह

29 Aug 2026

फरीदकोट में जीआरपी की मुस्तैदी से मिले दो मासूम भाई, माता-पिता को सौंपे

ग्रेटर नोएडा: मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

29 Aug 2026

साहिबाबाद की खिलौना फैक्टरी में लगी आग, 10 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

29 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed