{"_id":"6870bad2e8bbd98708091854","slug":"sehore-news-police-lost-their-senses-know-who-the-policemen-were-scared-of-the-video-is-going-viral-sehore-news-c-1-1-noi1381-3155366-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sehore News: कोतवाली थाने में नागिन को देखकर मचा हड़कंप, सर्प मित्र नितिन जौहरी ने किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: कोतवाली थाने में नागिन को देखकर मचा हड़कंप, सर्प मित्र नितिन जौहरी ने किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल
कोतवाली पुलिस थाने में एक सांप को रेंगते देखकर पुलिस स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार की है, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कोतवाली थाने के अंदर मुख्य स्टाफ की शिकायत टेबल के नीचे एक नागिन को लहराते हुए देखा गया। नागिन को देखते ही पुलिस के भी पसीने छूटने लगे। तत्काल सर्प मित्र नितिन जौहरी को बुलवाया गया। उन्होंने बहुत ही फुर्तीली से इस नागिन का रेस्क्यू कर इसे जंगल में छोड़ा। सर्प मित्र नितिन जौहरी ने बताया कि चूंकि नागिन कोतवाली थाने के माल खाने के पास निकली थी। इससे उसे बिना देर किए पकड़ा। जरा सी भी देरी हो जाती तो नागिन मालखाने में घुस जाती। जिससे मालखाने की बंदूकें आदि हथियार हटाना पड़ता। यह घटना थाने में मौजूद सभी के लिए एक साहसिक अनुभव बन गई और इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक हजार से अधिक सांपों का कर चुके नितिन रेस्क्यू
सर्प मित्र नितिन जौहरी ने बताया कि वह करीब दस साल से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। इस दौरान अनेक विषैले सांपों का भी रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ चुके हैं। पिछले दस साल में करीब एक हजार से अधिक सांपों का वह रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो सांप दुबक तर छेद, दरार आदि स्थानों पर छिप जाते हैं, तब उन्हें पकड़ने में दिक्कत आती है। वह कहते हैं कि लोगों के सांपों के काटने के भय से बचाने के लिए उन्होंने इस शौक को चुना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।