Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News: Dispute of fighting among Jain community in Bhagyodaya Tirtha area in Sagar
{"_id":"670bbb53fdd74db77c02c9a1","slug":"there-was-a-dispute-between-brahmacharini-didi-and-some-people-at-bhagyodaya-tirtha-accused-of-assault-both-parties-reached-police-station-sagar-news-c-1-1-noi1338-2210096-2024-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र जैन समाज में विवाद, ब्रह्मचारिणी दीदी से हुई मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र जैन समाज में विवाद, ब्रह्मचारिणी दीदी से हुई मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच
सागर में जैन समाज और भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। समाज के विवाद मीडिया में चर्चा का विषय बने हैं। भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज विराजमान हैं। रविवार को उनके आहार के दौरान सेवा में जुटी 'ब्रह्मचारिणी दीदी' के साथ जरा सी बात पर समाज के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामला फिलहाल थाने में हैं। दोनों पक्ष एफआईआर दर्ज कराने का दबाव भी बना रहे हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मोतीनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है। दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार भाग्योदय तीर्थ में रविवार सुबह मुनिश्री के आहार चल रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मचारिणी दीदी ने वहां मौजूद दूसरे पक्ष से हाथ हटाने के लिए बोला, ताकि उनके परिचित कमरे के अंदर आ सके। इसी दौरान उन्होंने दूसरे पक्ष का हाथ हटा दिया, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और मुनिश्री के आहार होने के बाद मारपीट होने लगी।
पुलिस से मिली जानकारी भाग्योदय तीर्थ में रविवार को जैन मुनि की आहारचर्या के दौरान विवाद हुआ है। जैन समाज की ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने जो घटना बताई है उसमें मुनिश्री के आहार के दौरान हाथ हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ है। साधक विशाल जैन व कुछ लोगों ने मुनिश्री के जाने के बाद उनके साथ मारपीट की है। उनका चश्मा भी तोड़ दिया गया है। बीच बचाव के लिए उनके भतीजे से भी मारपीट की गई है। इधर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और घटना की अलग कहानी सुना रहा है। जैन समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में थाना पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
मामले में जांच जारी
भाग्योदय तीर्थ में ब्रह्मचारिणी के साथ मारपीट के मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाग्योदय में दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में एमएलसी करा रहे हैं। फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल जांच कराई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले में जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।