{"_id":"6770287866891201640f8abb","slug":"teacher-did-not-come-to-school-for-12-years-still-name-registered-on-portal-education-officer-hurriedly-called-for-reply-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2465518-2024-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: 12 साल से स्कूल नहीं आया शिक्षक, फिर भी पोर्टल पर नाम दर्ज; शिक्षा अधिकारी ने किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: 12 साल से स्कूल नहीं आया शिक्षक, फिर भी पोर्टल पर नाम दर्ज; शिक्षा अधिकारी ने किया जवाब तलब
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से लापरवाही का एक अजीबो गरीब मामला निकलकर सामने आया है, जहां स्कूल से लगभग 12 वर्षों से बगैर कोई सूचना दिए गायब हुए शिक्षक को न तो नौकरी से बर्खास्त किया गया और न ही उनका नाम पोर्टल से हटाया गया, लेकिन जब यह मामला मीडिया में छाया तो शिक्षा विभाग चेता और संबंधित शिक्षक के संबंध में नोटिस जारी करते हुए दस्तावेज तलब किए गए है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नरसिंहगढ़ विकासखंड के छपरीकला प्राथमिक विद्यालय का है, जहां पदस्थ प्राथमिक शिक्षक जगन्नाथ तिगरवाल लगभग 12 वर्षों से बगैर कोई सूचना दिए हुए गायब है, जिन्हें न तो पूर्व में नोटिस जारी किया गया और न ही उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया। लेकिन जाब यह पूरा मामला मीडिया की सुर्खिया बन तो संबंधित शिक्षक के संबंध में स्कूल को नोटिस जारी करते हुए दस्तावेज तलब किए गए है।
स्कूल में पदस्थ एक मात्र शिक्षक हिम्मत सिंह मीणा ने बताया कि स्कूल में उनके अलावा दो शिक्षक और पदस्थ थे। एक शिक्षक का लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही दूसरी जगह स्थानांतरण हुआ है, लेकिन इस स्कूल में लगभग 12 वर्षों से एक शिक्षक जगन्नाथ तिगरवाल कभी स्कूल नहीं आए, जिसकी जानकारी कई बार हमारे द्वारा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित और मौखिक भी दे दी गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। मैं विद्यालय में अकेला ही हूं और बच्चों को संभाल रहा हूं। ऑफिशियल कार्य से कहीं आना जाना होता है तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, ऐसे में संबंधित शिक्षक का नाम भी पोर्टल से नहीं हटाया गया, जिस कारण हम अतिथि शिक्षक की भर्ती करने में भी असमर्थ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।