फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Unique initiative at Narmadapuram Central Jail Inmates are making 5,000 radium belts

एमपी: कभी अपराध के लिए जेल पहुंचे हाथ अब बचाएंगे बेजुबानों की जान, 8 रुपये में तैयार हो रही रेडियम रिफ्लेक्टर

Thu, 08 Oct 2026 05:01 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 05:01 PM IST
Unique initiative at Narmadapuram Central Jail Inmates are making 5,000 radium belts

कभी अपराध की वजह से सलाखों के पीछे पहुंचे हाथ अब बेजुबान पशुओं की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। नर्मदापुरम सेंट्रल जेल के बंदी सड़क पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को रात के अंधेरे में वाहन दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन बेल्टों को बनाने में जेल से निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। रसोईघर की पॉलीथिन, पुराने कंबल और कपड़ों के टुकड़ों को उपयोगी बनाकर पशुओं के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश में पहली बार ऐसा प्रयोग
जेल प्रबंधन के अनुसार, मध्यप्रदेश में यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जिसमें बंदियों द्वारा निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार की जा रही हैं। प्रबंधन ने इसे बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी की है। नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में निराश्रित पशुओं के लिए 5 हजार रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

रात में हेडलाइट पड़ते ही चमकेगी बेल्ट
शहर की सड़कों पर बैठे या घूमते पशु रात के समय वाहन चालकों को आसानी से नजर नहीं आते। अचानक सामने आने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसी समस्या को देखते हुए तैयार की जा रही बेल्ट में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। वाहन की हेडलाइट पड़ते ही रिफ्लेक्टर चमकेंगे और दूर से ही पशु की मौजूदगी का संकेत देंगे। इससे चालक को समय रहते वाहन की रफ्तार नियंत्रित करने या दिशा बदलने में मदद मिल सकती है।

कचरे से तैयार हो रही सुरक्षा बेल्ट
बंदियों ने पुराने कंबल और कपड़ों के टुकड़ों से मजबूत रस्सी तैयार की है। स्थानीय स्तर पर इसे ‘गिरमा’ कहा जाता है। इसी रस्सी के आधार पर रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट बनाई जा रही है। बेल्ट पर रिफ्लेक्टर इस तरह लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों की रोशनी पड़ने पर पशु दिखाई दे सके।

महज 8 रुपये में तैयार हो रही बेल्ट
जेल प्रबंधन के मुताबिक, एक रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार करने में करीब 8 रुपये की लागत आ रही है। बंदी प्रतिदिन कई घंटे इस काम में जुटे हैं। प्रबंधन की ओर से उन्हें जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सामूहिक रूप से बैठकर बेल्ट बनाने के लिए स्थान भी दिया गया है।

पढे़ं: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला

हर महीने 500 बेल्ट बनाने का लक्ष्य
इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। बंदियों के लिए हर महीने करीब 500 बेल्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह 5 हजार बेल्ट तैयार होने के बाद इन्हें शहर और आसपास के क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं तक पहुंचाया जाएगा।

खुली जेल के बंदी पहनाएंगे बेल्ट
तैयार बेल्टों को पशुओं तक पहुंचाने में खुली जेल के बंदियों की मदद ली जाएगी। शहर की सीमा में काम करने वाले खुले जेल के बंदी सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को चिन्हित कर उन्हें बेल्ट पहनाने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा बेल्ट के वितरण और अभियान को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए यातायात पुलिस की मदद लेने की भी योजना है।

जेल की चारदीवारी में बदल रही सोच
जेल प्रशासन के लिए यह पहल केवल पशुओं की सुरक्षा का अभियान नहीं है। बंदियों को समाजोपयोगी गतिविधियों से जोड़ना भी इसका अहम उद्देश्य है। प्रबंधन का कहना है कि जेल में बंदियों को लगातार सकारात्मक कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे दोबारा गलत रास्ते पर न जाएं।

गाय और खेती के अनुभव का भी इस्तेमाल
बंदियों का गाय और कृषि से जुड़ा पारंपरिक अनुभव भी इस प्रयोग में काम आ रहा है। उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय तरीके से पशुओं की जरूरत को समझते हुए बेल्ट तैयार की जा रही हैं। रेडियम रिफ्लेक्टर को 360 डिग्री विजिबिलिटी देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि रात में वाहन चालकों को पशु अधिक आसानी से नजर आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह सचिन पायलट के साथ पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब

08 Oct 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वाटर कूलर का उद्घाटन, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पानी पीकर किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा

08 Oct 2026

रेवाड़ी नगर परिषद उपप्रधान चुनाव आज, राव बनाम एंटी राव में कांटे की टक्कर

08 Oct 2026

बरेली में फिर बदला मौसम, रातभर रुक-रुककर हुई बारिश, ओले गिरे

08 Oct 2026

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन की चपेट में आए 10 गोवंश, पांच की मौत

08 Oct 2026
विज्ञापन

भिवानी में सरकार के आदेशों की पालना में राजस्थान से आने वाले बाजरे पर रोक, लोहारू में पुलिस ने लगाए विशेष नाके

08 Oct 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए दर्शन

08 Oct 2026
विज्ञापन

जेन जी के साथ संवाद करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

08 Oct 2026

VIDEO: गोमती का जलस्तर बढ़ा, जेहटा-माल मार्ग बंद

08 Oct 2026

कुल्लू: मिंधल पुल के पास 60 मीटर नीचे गिरी बोलेरो, दो लोग गंभीर घायल

08 Oct 2026

VIDEO: तांतपुर में रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, 20 साल से जमीं एक दर्जन झोंपड़ियां कर दीं ध्वस्त

08 Oct 2026

दमोह: आनू में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हत्या की आशंका पर भड़के परिजन, चक्काजाम किया

08 Oct 2026

बरेली में मुठभेड़: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश घायल, साथी भी गिरफ्तार

08 Oct 2026

अमृतसर में तेज रफ्तार इनोवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

08 Oct 2026

VIDEO: अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने से गांव में तनाव, अराजक तत्वों ने दिया घटना को अंजाम

08 Oct 2026

VIDEO: एकलव्य स्टेडियम में पहली बार सजेगा प्रदेश स्तरीय तैराकी का मंच

08 Oct 2026

फतेहाबाद में सीवर लाइन डली न गली बनी, तीन साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोग

08 Oct 2026

गाजियाबाद: हिंडन स्टेशन पर 94वें स्थापना दिवस पर वायु सेना का कार्यक्रम, एयर चीफ मार्शल ने जवानों की सलामी ली

08 Oct 2026

हिसार में नन्हें खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दम, खंड हिसार-1, 2 में अंडर-11 की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं

08 Oct 2026

VIDEO: सुल्तानपुर: लोरपुर गोलीकांड में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, साथी भाग निकला

08 Oct 2026

अमृतसर में पीसीआर स्टाफ की जोनवार ब्रीफिंग, अपराध रोकथाम के लिए दिए निर्देश

08 Oct 2026

जीरा में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत ग्रामीणों को बांटे प्रॉपर्टी कार्ड

चंडीगढ़ सेक्टर 10 लेयर वैली से तिरंगा पार्क तक नशे के विरोध में निकाली गई पैदल रैली

बुरहानपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश में पुलिस

08 Oct 2026

कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पूर्व सांसद और गार्ड में जमकर नोकझोंक

08 Oct 2026

कानपुर: खेरेश्वर सरैया घाट पर भारी बवाल, सपाइयों और पुलिस में तीखी नोकझोंक

08 Oct 2026

वृंदावन गुरुकुल हादसा: 'मां, हम कल आएंगे', बेटे विशू ने किया था यह आखिरी वादा, फिर दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

08 Oct 2026

VIDEO: पुलिस ने कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ता अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेंगे

08 Oct 2026

VIDEO: कीचड़ में उतरे ग्रामीण तो विधायक ने बुलाई जेसीबी, जलभराव की समस्या का कराया समाधान

08 Oct 2026

VIDEO: करहल में भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव शुरू

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed