फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP: IndiGo to discontinue Jabalpur-Indore flight from October 24; Chamber expresses concern.

एमपी: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला

Thu, 08 Oct 2026 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

इंडिगो 24 अक्तूबर से जबलपुर-इंदौर होते हुए हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट बंद करेगी। विंटर शेड्यूल में सेवा शामिल नहीं है। एयरलाइन एटीआर विमान के मेंटेनेंस को कारण बता रही है। चैंबर ने व्यापार, पर्यटन और उद्योग प्रभावित होने की आशंका जताई है।

 

विज्ञापन
MP: IndiGo to discontinue Jabalpur-Indore flight from October 24; Chamber expresses concern.
जबलपुर से इंदौर जाना होगा मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो ने 24 अक्तूबर से जबलपुर से इंदौर होते हुए हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को बंद करने का निर्णय लिया है। विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल नहीं किया गया है। जबलपुर और इंदौर के बीच यह एकमात्र सीधी हवाई सेवा थी। इसके बंद होने से इंदौर जाने वाले यात्रियों को अब सड़क मार्ग या अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, छोटे एटीआर विमान के मेंटेनेंस के कारण जबलपुर-इंदौर उड़ान सेवा बंद की जा रही है। हालांकि, डुमना एयरपोर्ट से हैदराबाद के बीच संचालित उड़ान की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इंडिगो इस मार्ग पर 78 सीट वाले छोटे विमान की जगह 186 सीट वाला बड़ा एयरक्राफ्ट संचालित करेगी।

विज्ञापन

व्यापार और उद्योग पर पड़ेगा असर
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने उड़ान सेवा बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका असर पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और उद्योग पर पड़ेगा। व्यापारिक गतिविधियों में समय महत्वपूर्ण होता है और व्यापारी कम समय में दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए विमान सेवा का उपयोग करते हैं। फ्लाइट से इंदौर पहुंचने में लगभग दो घंटे लगते हैं, जबकि सड़क मार्ग से आने-जाने में अधिक समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एल्बेंडाजोल की दवा खाते ही 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-चक्कर और बेहोशी की शिकायत,अस्पताल में भर्ती

कनेक्टिंग रूट शुरू करने का सुझाव
प्रेम दुबे ने कहा कि एयरपोर्ट के सुधार और विस्तार पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। यदि उड़ानें ही संचालित नहीं होंगी तो इस विकास का कोई औचित्य नहीं रहेगा। बीते चार वर्षों में कई बार फ्लाइट शुरू और बंद होने से बाहरी व्यापारी असमंजस में हैं।

उन्होंने फ्लाइट सेवा को पूरी तरह बंद करने के बजाय जबलपुर-इंदौर-अहमदाबाद या जबलपुर-इंदौर-पुणे जैसे कनेक्टिंग रूट शुरू करने का सुझाव दिया। इससे यात्रियों को इंदौर के जरिये अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed