{"_id":"675ae4267e9a4812d90339c6","slug":"students-of-khandwa-agricultural-college-made-serious-allegations-against-abvp-student-organization-of-assault-and-forcing-them-to-become-members-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2409648-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: कृषि कॉलेज रैगिंग मामले में छात्रों ने ABVP संगठन पर लगाए मारपीट के आरोप, कहा- सदस्यता के लिए बना रहे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: कृषि कॉलेज रैगिंग मामले में छात्रों ने ABVP संगठन पर लगाए मारपीट के आरोप, कहा- सदस्यता के लिए बना रहे दबाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:13 PM IST
Link Copied
दीनगांव के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है। पिछले सात वर्षों से संसाधनों की कमी का सामना कर रहे दीनगांव इंटर कॉलेज को अब सुविधाएं मिलने जा रही है। आगामी शैक्षिक सत्र में छात्रों को नए कक्ष मिल जाएंगे।
नए शिक्षा सत्र अप्रैल से दीनगांव इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्ष मिलने की उम्मीद जगी है। 2017 में दीनगांव हाईस्कूल का इंटर स्तर पर उच्चीकरण तो हो गया था, लेकिन इंटर कॉलेज का भवन नहीं बन पाया है। विद्यालय में हर साल छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान सत्र में लगभग 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। कॉलेज केवल चार कक्षाओं में संचालित हो रहा था, जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में कक्षों का विधिवत संचालन करना शिक्षकों के लिए भी चुनौती बनी हुई थी।
प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह पंवार ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में चार कक्ष निर्माणाधीन है। उम्मीद है कि आगामी शैक्षिक सत्र से छात्रों को नई कक्षाओं का लाभ मिलने लगेगा, जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्षाएं और बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विशाल चौहान ने बताया कि दीनगांव इंटर काॅलेज में दो नए कक्ष और बरामदा निर्माण के लिए 31 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर आगामी जनवरी से शुरू की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।