{"_id":"67a9fea8f8996e83cc0ddab1","slug":"khargone-viral-girl-monalisa-left-for-mumbai-film-director-had-come-to-maheshwar-to-pick-her-up-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2612984-2025-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा मुंबई के लिए रवाना, डायरेक्टर साहब खुद लेने आए थे महेश्वर, इस मूवी में आएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा मुंबई के लिए रवाना, डायरेक्टर साहब खुद लेने आए थे महेश्वर, इस मूवी में आएगी नजर
प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वर निवासी मोनालिसा आखिरकार एक्टिंग करने मुंबई पहुंच चुकी है। परिजनों का आशीर्वाद लेकर वे बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा के असिस्टेंट के साथ कार से परिवार के साथ ही महेश्वर से मुंबई के लिए रवाना हुई। जाने से पहले उन्होंने परिचितों का आशीर्वाद भी लिया।
वहीं, महेश्वर थाना प्रभारी एवं स्टॉफ ने भी इस दौरान भावी एक्टर मोनालिसा के साथ फोटो खिंचाए। बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा को प्रयागराज कुंभ में ही वायरल होने के बाद फिल्म का ऑफर मिल चुका था और बीते दिनों डायरेक्टर मिश्रा ने महेश्वर आकर खुद उन्हें द मणिपुर डायरीज फिल्म के लिए साइन किया था।
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर बसी पर्यटन नगरी महेश्वर की एक युवती बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। नगर के वार्ड क्रमांक नौ में रहकर परिजनों संग माला और रुद्राक्ष बेचने का काम करने वाली यह युवती अपनी खूबसूरत नीली आंखों के चलते फेमस हुई थी। अब यही 17 वर्षीय युवती मोनालिसा भोसले फ़िल्म द मणिपुर डायरीज की शूटिंग के लिए महेश्वर से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। इन्हें साथ ले जाने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के सहयोगी महेंद्र लोधी पर्यटन नगर महेश्वर पहुंचे थे। जहां अपनी निजी कार से पहुंचे असिस्टेंट डायरेक्टर लोधी ने मोनालिसा के परिवार से चर्चा की।
वहीं, मोनालिसा और उसके परिवार को सुरक्षित मुंबई पहुंचाने के लिए महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल से भी असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र लोधी ने मुलाकात की। इस दौरान थाना प्रभारी गोयल सहित अन्य पुलिस स्टॉफ ने बॉलीवुड की भावी हीरोइन मोनालिसा के साथ कई सारी तस्वीरें भी खिंचवाई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य और फिल्मों में कामयाबी के लिए बधाई भी दी। उसके बाद फिल्म मणिपुर डायरीज की शूटिंग के लिए मोनालिसा को लेकर महेंद्र लोधी मुंबई के लिए रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।