फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Jewellery and cash worth lakhs were stolen from an empty house, but this one mistake proved costly

Khandwa: सूने मकान से उड़ाए लाखों के जेवरात-नगदी; एक गलती पड़ गई भारी, जिससे नकबजन चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Mon, 20 Jan 2025 07:16 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 07:16 PM IST
Jewellery and cash worth lakhs were stolen from an empty house, but this one mistake proved costly

मध्यप्रदेश की खंडवा पुलिस ने शहर में हुई एक बड़ी नकबजनी का खुलासा करते हुए इससे जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पड़ोस के घर में ड्राइवर की नौकरी करने वाले दो युवकों ने ही एक सूने मकान में नकबजनी कर, वहां से सोने-चांदी के बर्तन सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी ने घर के पड़ोस में रहने वाले एक और ड्राइवर को भी अपने साथ मिला लिया। घटना के दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने पड़ोस के एक मकान के भी नकूचे तोड़ दिए। यही नहीं, वे पुलिस की तफ्तीश के दौरान लगातार पुलिस पर नजर भी रख रहे थे। हालांकि घटना के दौरान की गई एक गलती के चलते ये दोनों ही आरोपी पुलिस के शक की जद में आ गए। इसके बाद आरोपियों से चोरी गए जेवरात और 71 हजार रुपये की नगदी भी जब्त की गई। साथ ही आरोपियों के बैंक में जमा किए 31 हजार रुपये भी पुलिस अब रिमांड लेकर रिकवर करने की कोशिश करेगी। वहीं मामले का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

खंडवा नगर के पदम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन अग्रवाल निवासी श्रीनगर कॉलोनी ने बताया था कि वे 12 जनवरी को अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थित नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे। इस दौरान उनके घर पर कोई नहीं था, लेकिन जब वे खंडवा वापस आए तो, उन्हें घर के दरवाजे के ताले का नकूचा टूटा हुआ मिला। घर में तलाशी के दौरान उनकी तिजोरी से सोने-चांदी के बर्तन और घर में रखी नगदी सहित लाखों का माल भी अज्ञात चोर ले उड़े थे।

इधर पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का माल बेचने की फिराक में है। इसके बाद मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध युवक विनोद पिता देवीलाल सोनी निवासी लाल चौकी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। जब विनोद से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने फरयादी पवन अग्रवाल के घर में घुसकर चोरी करने की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी युवक ने बताया कि पवन अग्रवाल के घर के पास ड्राइवर की नौकरी करने वाले अखिलेश के साथ मिलकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया।

चोरी के दौरान हुई एक गलती पड़ी भारी
बता दें कि, शातिर चोरों ने फरियादी पवन अग्रवाल के घर से एक मंगलसूत्र, तीन सोने की चेन, सोने के डायमंड जड़ित टॉप्स, नाक के कांटे, बालियां, सोने की अंगूठियां, चांदी का शंख सहित चांदी के बेशकीमती बर्तन भी चुरा लिए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए है। इतना ही नहीं चोरी के रुपयों में से 31 हजार रुपये भी उन्होंने अपने बैंक अकाउंट में जमा कर दिए। हालांकि, ये शातिर नकबजन घटना करते समय एक गलती कर गए। दरअसल नकबजनों ने पवन अग्रवाल के यहां वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोस के घर के दरवाजे का भी नकूचा उचका दिया, लेकिन इस दौरान वे वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए, और यही सुराग उन्हें कानून के शिकंजे में ले आया। खास बात तो यह रही कि जब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही थी, उस वक्त आरोपी पुलिस की हर हरकत पर नजर भी रख रहे थे।

एसपी रॉय ने किया घटना का खुलासा
इधर इस नकबजनी का खुलासा करते हुए खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि फरियादी पवन अग्रवाल 12 जनवरी को जब राजस्थान के नाथ द्वारा गए थे तभी उनके घर एक बड़ी चोरी हो गई। जिस पर चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों की जानकारियां निकालने के साथ ही हमने तुरंत वहां के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे और काम करने वालों से पूछताछ की। उसमें बड़े अहम सुराग हाथ लगे, जिसमें पता चला कि पड़ोस में रहने वाले ही दो व्यक्तियों के ड्राइवर, इस घटना के समय संदिग्ध हालत में देखे गए थे, जिस पर से पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ही आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। इनमें एक विनोद सोनी और दूसरा अखिलेश गुर्जर है। दोनों खंडवा के ही रहने वाले हैं और दोनों ही ड्राइवर का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के बताए हुए स्थान पर दबिश देकर सोने-चांदी की 9 से 10 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी जब्त की है। साथ ही 71 हजार रुपये नगद भी उनसे जब्त हुए हैं। वहीं 31 हजार रुपए आरोपियों ने अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे। जिसे भी पुलिस रिकवर करने में जुटी हुई है। अब पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर शहर में हुई अन्य चोरियों की वारदात में भी इनकी संलिप्तता की जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सात वर्षों बाद भी लक्ष्मणपुर-सेमरहानियां मार्ग की हुई नहीं मरम्मत

20 Jan 2025

VIDEO : अर्जुन अवार्ड लेकर गांव लाैटीं पैरा एथलीट प्रीति पाल, हुआ भव्य स्वागत

20 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर में गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को दिया जन्म, बना काैतुहल का विषय

20 Jan 2025

VIDEO : हिसार में छह महीने बाद हुई जिला परिषद की बैठक, विकास कार्याें में देरी से नाराज पार्षदों ने उठाई मांगें

20 Jan 2025

VIDEO : पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक स्कूल हमीरपुर में नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी

विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में नहर टूटने से खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर किसानों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

20 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद में भ्रष्टाचार को लेकर सूची जारी होने के बाद पटवारियों ने किया प्रदर्शन

20 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, विकास के लिए रामने रखे 26 वचन

20 Jan 2025

VIDEO : उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC की नियमावली को दी मंजूरी, जानिए क्या बोले सीएम धामी

20 Jan 2025

VIDEO : फगवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

20 Jan 2025

VIDEO : बरेली में डेमो ट्रेन के इंजन से डीजल रिसाव होने से उठा धुआं, मचा हड़कंप

20 Jan 2025

VIDEO : फरीदाबाद के अशोका एनक्लेव में लावारिस कुत्तों का आतंक, अमर उजाला संवाद में स्थानीय लोगों ने बताई परेशानियां

20 Jan 2025

VIDEO : सोलन शहर में जिला प्रशासन की अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई फिर शुरू

20 Jan 2025

VIDEO : बागपत में चार माह से हो रही अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए किया गया महायज्ञ

20 Jan 2025

VIDEO : कन्नौज में मां कालिका देवी मंदिर व हनुमान मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

20 Jan 2025

VIDEO : शिरोमणि अकाली दल का सदस्यता अभियान शुरू

VIDEO : शाहजहांपुर में सैन्यकर्मी ने की पत्नी की हत्या, साली को मारी गोली

20 Jan 2025

VIDEO : कैथल में पटवारी काली पट्टी बांधकर कार्यालय पहुंचे

20 Jan 2025

VIDEO : भिवानी के भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी करने के विरोध में पटवारखाना पर जड़ा ताला, भटकते रहे लोग

20 Jan 2025

VIDEO : पानीपत के वेस्ट गोदाम में आग लगी

20 Jan 2025

VIDEO : यमुनानगर में धारदार हथियार से हमला कर किशोर की हत्या

20 Jan 2025

VIDEO : हिसार में भ्रष्टाचारियों की सूची पर पटवारियों ने निकाला विरोध मार्च

20 Jan 2025

VIDEO : बागपत के खेकड़ा में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

20 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में छात्राओं का आरोप, सेलेबस से बाहर आया प्रश्नपत्र, विवि से शिकायत

20 Jan 2025

VIDEO : उन्नाव में बंद कमरे में मृत मिली फौजी की पत्नी व दो बच्चे

20 Jan 2025

VIDEO : आजमगढ़ में मिली वृद्ध की लाश..., पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप; बोली- जमीन विवाद में पति को मारा गया है

20 Jan 2025

VIDEO : महाकुंभ के चलते राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित : नृपेंद्र मिश्र

20 Jan 2025

VIDEO : अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

20 Jan 2025

VIDEO : श्रावस्ती में छाया घना कोहरा, लाइट जलाकर रेंगे वाहन

20 Jan 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में कराटे प्रतियोगिता, 160 छात्रों ने किया प्रदर्शन

20 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed